UP Latest News: यूपी में नई परंपरा की शुरुआत! योगी के आदेश के बाद सभी स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है, जो हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा। सीएम योगी ने कहा है कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा अपने गृह जिले गोरखपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान की।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की आवाज है।उन्होंने कहा कि यह गीत देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है, और आने वाली पीढ़ी को इसके महत्व को समझना चाहिए।

पढें: सीएम योगी का बड़ा एक्शन! चार अफसर बर्खास्त, पुराने घोटाले की फिर खुली फाइल,जानिए पूरी कहानी
वंदे मातरम् पर विरोध करने वालों को चेतावनी
अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो वंदे मातरम् का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस राष्ट्रगीत से दूरी बनाकर देश की भावना को आहत करते हैं। योगी ने कहा —कुछ लोग वंदे मातरम् गाने से परहेज करते हैं। वे सरदार पटेल की जयंती पर नहीं आते, लेकिन जिन्ना के सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों में जरूर पहुंच जाते हैं। ऐसे लोगों को समझना होगा कि वंदे मातरम् हमारे सम्मान का प्रतीक है, राजनीति का नहीं।
उन्होंने कहा कि हर स्कूल, हर कक्षा और हर प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् गूंजना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश के प्रति गर्व का प्रतीक है।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, विशेष अभियान की शुरुआत
सीएम योगी ने बताया कि वंदे मातरम् गीत को लिखे 150 साल पूरे हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में एकता यात्रा निकालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के संदेश को हर नागरिक तक पहुंचाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब देश आगे बढ़ रहा है, तब ऐसे गीत हमें याद दिलाते हैं कि हमारी असली ताकत हमारी एकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे हर दिन वंदे मातरम् गाएं और बच्चों को भी इसकी महत्ता बताएं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गोरखपुर से शुरू हुई एकता यात्रा
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 9:30 बजे गोरखपुर नगर निगम परिसर से इस एकता यात्रा की शुरुआत की। यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होकर सरदार पटेल चौक, गोलघर, काली मंदिर होते हुए गीता वाटिका स्थित विशंभर पाठक पार्क तक पहुंची। यहाँ पर कार्यक्रम का समापन हुआ।
सीएम योगी ने कहा, वंदे मातरम् हमें यह याद दिलाता है कि भारत किसी जाति, धर्म या भाषा से नहीं, बल्कि अपनी एकता और संस्कृति से मजबूत है। जो इस गीत का विरोध करते हैं, वे इस देश की भावना को नहीं समझते।
शिक्षा विभाग को निर्देश, हर स्कूल में हो अमल
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के समय वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नियम का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गाना किसी धर्म या राजनीति से जुड़ा नहीं है, यह मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में बच्चों को इस गीत के अर्थ और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया जाए, ताकि उनमें देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित हो सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
योगी बोले – फिर कोई ‘जिन्ना’ न पैदा हो
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें उन ताकतों को पहचानना होगा जो देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना है कि इस देश में अब कोई जिन्ना जैसी मानसिकता फिर से जन्म न ले सके। वंदे मातरम् की आवाज हर भारतीय के दिल में गूंजनी चाहिए।
जनता में उमड़ा उत्साह
सीएम योगी की घोषणा के बाद पूरे राज्य में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस फैसले को देशभक्ति से भरा कदम बता रहे हैं।
सीएम योगी का यह फैसला न केवल एक प्रशासनिक आदेश है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम सिखाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब यूपी के हर स्कूल में हर सुबह वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी — जो देश की एकता, गर्व और संस्कार का प्रतीक बनेगी।

