Delhi Car Blast: लाल किले के पास जोरदार धमाका, खड़ी कार में भयानक विस्फोट, 1 की मौत

Delhi Car Blast:elhi Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। ये विस्फोट ऐतिहासिक लाल किले के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां हिल गई और लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग ने देखते ही देखते पास में खड़ी दो और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों कारें भी जलकर राख हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके की वजह की जांच जारी है।
घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास
धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला है और शाम के समय यहां सैकड़ों लोग मौजूद रहते हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास की सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।
दमकल विभाग ने दी जानकारी
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ है। इसके बाद आग ने आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
पढ़े : दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर खाक, एक बच्चा घायल
सीएनजी लीक या कुछ और? जांच जारी
शुरुआती जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि विस्फोट सीएनजी लीक होने की वजह से हुआ होगा, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल की घेराबंदी कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल
एक चश्मदीद ने बताया, ‘हमने अचानक जोरदार आवाज सुनी और देखा कि कार में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए और लोग दहशत में आ गए। कुछ सेकंड में कार आग का गोला बन गई।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। धमाके के पीछे किसी साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं किया गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मलबे को हटाने और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि धमाके की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

