उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़

UP Police Beating: सरेराह सड़क पर महिला ने की सिपाहियों पर थप्पडों की बौछार, वीडियो वायरल

घटना कानुपर देहात के नौबस्ता थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहा की बतायी गयी है। आरोप है कि पीआरवी -112 पर तैनात दो सिपाही एक घर में घुस गये। वहां उन्होने घर में मौजूद महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने सिपाहियों (UP Police Beating) को धक्का दिया औऱ घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सिपाहियों द्वारा छेड़छाड़ की जानकारी दी।

कानपुर नगर। दो सिपाहियों को घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। महिला ने सिपाहियों को बीच सड़क में पकड़ लिया। इस महिला ने पीवीआर कार में बैठे सिपाहियों पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। महिला के साथियों ने सिपाहियों की पिटाई का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।


घटना कानुपर देहात के नौबस्ता थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहा की बतायी गयी है। आरोप है कि पीआरवी -112 पर तैनात दो सिपाही एक घर में घुस गये। वहां उन्होने घर में मौजूद महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने सिपाहियों (UP Police Beating) को धक्का दिया और घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सिपाहियों द्वारा छेड़छाड़ की जानकारी दी।

यह भी पढेंः CM Yogi ने कहा- जल्द होगा ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन


यह देखकर सिपाही कार लेकर भागने लगे। लेकिन आसपास के लोगों ने पीछा करके पुलिस की कार को घेर लिया। महिला के शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने दोनो सिपाहियों को दौड़कर पकड़ा। इस बीच महिला ने बीच सड़क पर पीआरवी सिपाहियों के ऊपर थप्पड़ों की बौछार कर दी।


सिपाही चुपचाप थप्पड़ खाते रहे। उन्होने घटना के संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया। इस बीच घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। इससे पुलिस विभाग में खलबली मच गयी। इस मामले में नौवस्ता पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button