UPSC CSE Prelims Result 2026 Out: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेन्स के लिए 13,343 छात्र पास, यहां देखें Merit List PDF
UPSC CSE Prelims Result 2026 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दी है। इस साल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कुल 13,343 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के अगले चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इसके साथ ही, यूपीएससी ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट भी जारी किया है, जिसमें कुल 1,046 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) के माध्यम से इस बार 80 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 24 मई, 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 933 पदों के लिए 8,19,372 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी, जिसमें सामान्य अध्ययन (GS-I) और CSAT के 200-200 अंकों के दो पेपर शामिल थे।
पहली बार रिकॉर्ड समय में जारी हुई थी आंसर-की
इस साल यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। आयोग ने परीक्षा आयोजित होने के महज चार दिन बाद, यानी 28 मई को पहली बार प्रोविजनल (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) आंसर-की जारी कर दी थी। इससे पहले तक यूपीएससी फाइनल रिजल्ट आने के बाद (लगभग एक साल बाद) ही प्रीलिम्स की आंसर-की जारी करता था। इस बार जारी प्रोविजनल आंसर-की में से 100 प्रश्नों में से एक सवाल को हटा भी दिया गया था, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और गति में बड़ा सुधार देखा गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पिछले वर्ष के मुकाबले कम शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। ‘इस साल, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2026 के लिए नोटिफाई की गई 1,016 वैकेंसी में से, कुल 13,343 कैंडिडेट्स को सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) किया गया है।’ वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो, ‘पिछले साल, सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2025 के लिए 1,087 नोटिफ़ाई की गई वैकेंसी में से कुल 14,161 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था।’
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
यूपीएससी ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) भाग लिया था, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे “What’s New” सेक्शन पर नजर डालें।
स्टेप 3: यहां आपको “Civil Services (Preliminary) Examination, 2026 Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक विस्तृत PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: इस PDF फाइल को अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल डिवाइस पर (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: परिणाम में अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए डेस्कटॉप पर ‘Ctrl + F’ या मोबाइल में ‘सर्च’ आइकन का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रिजल्ट पीडीएफ में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) को अच्छी तरह से जांच लें। इस बार की आधिकारिक सूची में निम्नलिखित विवरण स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:
- मुख्य परीक्षा (Mains Stage) के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर।
- परीक्षा का आधिकारिक नाम, यानी सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2026।
- परिणाम जारी करने की सही तारीख और परीक्षा का वर्ष।
प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी अब क्या करें?
जो उम्मीदवार इस प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं, उनके लिए अब आगे का सफर और भी महत्वपूर्ण (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) हो जाता है। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करना होगा:
DAF फॉर्म भरना: यूपीएससी द्वारा तय की गई समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form – DAF) अनिवार्य रूप से भरना होगा।
मुख्य परीक्षा की रणनीति: अब बिना समय गंवाए मेन्स परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। अपना पूरा फोकस आंसर राइटिंग, मॉक टेस्ट और गहन रिवीजन पर लगाएं।
दस्तावेजों का सत्यापन: भविष्य की प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out) से बचने के लिए अपने सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट पहले से ही व्यवस्थित करके रख लें।
वैकल्पिक विषय और निबंध: सामान्य अध्ययन (GS) के साथ-साथ अपने वैकल्पिक विषय (Optional Subject) और निबंध (Essay Writing) के पेपर्स पर विशेष पकड़ मजबूत करें। (UPSC CSE Prelims Result 2026 Out)

