ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Vande Bharat Express: PM मोदी ने कहा- 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस भारत देश के संकल्पों का प्रतीक

नई दिल्ली/सिंकदराबाद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 8वीं व दक्षिण भारत को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात दी। उन्होने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस नये संकल्पों का प्रतीक है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपना संबोधन किया। मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो सर्वश्रेष्ठ चाहता है। नया भारत अपने अपने सपनों को लेकर अधीर है। अब भारत तेजी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है।

मोदी का संबोधन सुनते लोग


मोदी ने भारत तेजी से बदलाव के रास्ते पर है। जहां-जहां गति है, वहीं प्रगति है। जब प्रगति होती है, वहीं समृद्धि होती है। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्विटी से भारत का विकास तय है। उन्होने कहा कि भारत में आठ वंदे भारत एक्सप्रेस से 40 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढेंः SSB Jawan Martyr: सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद एसएसबी जवान सुदेश का अंतिम संस्कार


पीएम मोदी कहा कि आठ साल पहले रेलवे की हालत खराब थी। लोग इसमें सुधार की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने इच्छा शक्ति से रेलवे की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ। उन्होने कहा कि इच्छा शक्ति से बड़े-बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकती है।


मोदी ने सिंकदराबाद से विशाखापटनम तक चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत के लोगो को 15 दिन के अंदर यह दूसरी सौगात वंदे भारत एक्सप्रेस मिली के रुप में है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस ट्रेन से व्यापार बढने के साथ ही रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button