Shivraj Singh Chauhan speaking in Lok Sabha during the passing of VB-G Ram-G Bill replacing MGNREGA amid opposition protests.

VB-G Ram-G Bill Passed: संसद का शीतकालीन सत्र गुरुवार को विवादों के बीच जारी रहा। इस दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में इंडिया गारंटी फॉर एम्प्लॉयमेंट एंड लाइवलीहुड मिशन (ग्रामीण) बिल पर जवाब दिया, जिसे शॉर्ट में VB-G राम-G कहा जा रहा है। विपक्षी दलों ने इस बिल का जोरदार विरोध किया और बिल के पेज फाड़कर संसद में फेंक दिए, लेकिन इसके बावजूद लोकसभा में यह बिल ध्वनि मत से पारित हो गया।
Read : प्रियंका गांधी ने संसद में नितिन गडकरी से मांगा अपॉइंटमेंट, बोले – हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं
VB-G Ram G, मनरेगा की जगह नया रोजगार बिल
VB-G Ram-G बिल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाना है। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस बिल से गरीब और किसान वर्ग को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से मनरेगा की कमियों को दूर किया गया है और विकास कार्यों पर पारदर्शिता के साथ खर्च किया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार के दौरान मनरेगा के फंड का दुरुपयोग हुआ। हमारी सरकार ने इसे सुधार कर गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया।‘
Also Read : SKM का MGNREGA समर्थन, विकसित भारत–जी राम जी बिल पर किसानों और मजदूरों का बढ़ता विरोध
विपक्ष का हंगामा और बिल पारित
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने बिल का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कुछ सांसदों ने बिल के पेज फाड़कर वेल में फेंक दिए। हंगामे के बावजूद VB-G Ram-G बिल पारित हो गया। इस दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी हुई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गांधीजी और कांग्रेस पर निशाना
शिवराज सिंह चौहान ने गांधीजी का हवाला देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी गांधीजी की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा को भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया और इस बिल के माध्यम से सरकार ने फंड का सही उपयोग सुनिश्चित किया।
मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला किया कि परिवार के नाम पर योजनाओं का नामकरण किया गया। उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बजाय नेहरू परिवार के नाम पर योजनाओं का प्रचार किया गया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किसानों और गरीबों के लिए लाभ
VB-G Ram-G बिल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुनिश्चित करना और गरीब परिवारों की आजीविका बढ़ाना है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बिल से किसानों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि, सरकार का नजरिया व्यापक और समान है, और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

