Washington DC Firing: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास किसने की फायरिंग, क्या है अफगानिस्तान कनेक्शन?

Washington DC Firing: बुधवार को वाशिंगटन DC में हुई गोलीबारी में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी व्हाइट हाउस से थोड़ी ही दूरी पर हुई। गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, फर्रागुट स्क्वायर के पास हुई। शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे अभी पूछताछ की जा रही है। उसने तब गोलीबारी की जब नेशनल गार्ड के सैनिक इलाके में गश्त कर रहे थे। वह वहां पहले से ही घात लगाए बैठा था। मौका देखते ही उसने गोलीबारी शुरू कर दी।
इस घटना के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन, डी.सी. की सुरक्षा के लिए 500 और नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है। इस मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमलावर घायल हो गया है, लेकिन उसे अपने किए की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गोली चलाने वाला व्यक्ति कौन है?
वॉशिंगटन, DC में नेशनल गार्ड पर गोली चलाने वाले संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है। वह 29 साल का है और एक अफगान नागरिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2021 में US आया था। US सेना के अफगानिस्तान से हटने के बाद अफगानों को US लाया गया था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
रहमानुल्लाह उनमें से एक हैं। रहमानुल्लाह लकनवाल का एक अनवेरिफाइड फेसबुक पेज भी है, जिसमें अफगान झंडे की प्रोफाइल पिक्चर है। प्रोफाइल पिक्चर के मुताबिक, वह बेलिंगहैम, वाशिंगटन में रहते थे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
इस घटना पर प्रेसिडेंट ट्रंप ने क्या कहा?
इस मामले पर ट्रंप ने कहा कि शूटर गंभीर रूप से घायल है, लेकिन उसे फिर भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भगवान हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारी सभी मिलिट्री और लॉ एनफोर्समेंट को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके साथ हूं।’

