Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

दिल्ली- NCR मे अचानक बदल सकता हैं मौसम ,20 व 21 फरवरी को बारिश के साथ ठंड दे सकती है दस्तक

Delhi- NCR Weather Update | Rain and thunderstorms in 20-21 feb

Delhi Weather Update News: यदि आप गर्म कपड़े वापस अलमारियों में पैक करने जा रहे हैं तो खबर आपके लिए है। आज शाम से मौसम के रुख में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी तुफान के साथ हल्की बूंदा बादी होगी। ऐसा मौसम अगले 3 दिन तक रहेगा। 22 फरवरी के बाद से मौसम साफ हो जाएगा।

बारिश से पहले रविवार को तेज धूप ने लोगों के पसीना निकाल दिए। अधिकतम तापमान 29 डिग्री के स्तर को पार कर गया। अब सोमवार से इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी। सोमवार रात को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर तीन दिनों तक रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा। इस दौरान गुलाबी ठंडक कुछ दिनों के लिए वापसी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर हवाओं और तेज धूप की वजह से राजधानी का अधिकतम तापमान रविवार को बढ़कर 29.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। पालम और रिज में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, नरेला में 29.2 डिग्री और पीतमपुरा में 29.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 33 से 95 प्रतिशत तक रहा।

बारिश के कारण बढ़ाएगी ठंड

मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया कि अब सोमवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं । इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है। रात के समय तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी है। हवाओं की गति इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 20 फरवरी को बारिश के आसार हैं। पूरे दिन घने बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 21 फरवरी को भी काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 22 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। 22 से 24 फरवरी के बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

20 फरवरी से कुछ दिनों तक चलेगी साफ हवा

हवा का स्तर अभी खराब बना हुआ है। इसके आज भी खराब रहने के आसार हैं। इसके बाद कल से हवा साफ हो सकती है, लेकिन यह राहत चंद दिनों की होगी। इसके बाद फिर से एक बार हवा खराब हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का औसत AQI रविवार को 269 रहा। यह बीते शनिवार से थोड़ा अधिक है। वहीं कुछ जगहों पर AQI 350 से भी ऊपर पहुंच गया है। राजधानी में 8 जगहों पर प्रदूषण का स्तर बेहद खराब, 25 जगहों पर खराब और 2 जगहों पर सामान्य रहा। सबसे प्रदूषित जगहों में आनंद विहार का AQI 374, सोनिया विहार का 360 और मुंडका का 357 रहा। वहीं सबसे साफ जगहों में सीरीफोर्ट का एक्यूआई 185 और लोदी रोड का 189 रहा।


मौसम वेज्ञानिको ने यें अनुमान लगाया हैं कि 19 फरवरी यानि आज के दिन प्रदूषण के स्तर में खराबी देखी जा सकती हैं लेकिन 21 फरवरी के बाद मौसम साफ नजर आऐगा और सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा। जिसके बाद अगले 6 दिनों तक यह सामान्य से खराब स्तर पर रह सकता है। रविवार को हवाओं की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे की रही। वहीं 19 फरवरी यानि आज से हवाओं में तेजी 12 से 14 KM प्रति घंटे रह सकती है। रात के वक्त इनकी रफ्तार बढ़कर 30 से 40 KM प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके बाद 20 फरवरी यानि मंगलवार को इनकी रफ्तार 6 KM प्रति घंटे के आसपास रहेगी। यह 21 फरवरी को बढ़कर 6 से 10 KM प्रति घंटे तक रह सकती है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button