Congress Leader Murder: कौन थी कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल, जिनकी निर्मम हत्या ने मचा दी हरियाणा में सनसनी? सूटकेस में मिली लाश
हिमानी कांग्रेस की साहसी, जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ता मानी जाती थीं। उनकी नृशंस हत्या ने हरियाणा में सनसनी फैला दी है। कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
Congress Leader Murder: हरियाणा में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की निर्मम हत्या ने सनसनी फैला दी है। शुक्रवार को रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में उनका शव मिला। यह घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं। इस घटना ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इस हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमानी नरवाल कौन थीं?
हिमानी नरवाल कौन थीं?
हिमानी नरवाल कांग्रेस कार्यकर्ता थीं। वह सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली थीं। वह रोहतक ग्रामीण युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी थीं। उनकी गिनती कांग्रेस की साहसी, जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में होती थी। भारत जोड़ो यात्रा हो या कांग्रेस का कोई और अभियान, हिमानी ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की थी और रोहतक में किराए पर रहती थीं।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रमों में हिमानी अक्सर हिस्सा लेती थीं। वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देने के लिए भी जानी जाती थीं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भूपेन्द्र हुडडा ने जताया दुःख
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रोहतक में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। एक लड़की की इस तरह हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है।
हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह घटना अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में एक बेटी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद बेखौफ हत्यारे ने शव को सूटकेस में बंद करके रोहतक में फेंक दिया। हम हरियाणा की डबल इंजन सरकार से हिमानी के लिए न्याय की मांग करते हैं। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि ऐसी घटना फिर किसी बेटी के साथ न हो।
अभी तक नहीं सुलझी गुत्थी
घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। रोहतक पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक खाली हाथ है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका शव नीले रंग के सूटकेस में बंद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव पर चोट के कई निशान थे।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV