न्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

फ्लाइंग किस पर महिला IAS अधिकारी ने क्यों याद दिलाई मणिपुर की घटना?

Rahul Gandhi Flying Kiss : राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल होने के साथ ही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। राहुल के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान दिए गए फ्लाइंग किस (Rahul Gandhi Flying Kiss) ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी फ्लाइंग किस के चलते विवादों के दलदल में बुरी तरह से फंस गए हैं। राहुल के फ्लाइंग किस पर देश के तमाम हलकों में प्रतिक्रिया देखी जा रही है। राहुल के अशोभनीय व्यवहार को देखते हुए महिला सांसदो ने लोकसभा पति को पत्र भी लिखा है। राहुल पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला यहीं तक सीमित नहीं रहा है देश भर में घमासान मचा हुआ है। तो वहीं अब इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक महिला IAS अधिकारी ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है। वो भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मध्य प्रदेश की IAS महिला अधिकारी राहुल गांधी की इस गतिविधि पर अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने राहुल के व्यवहार पर विरोध जता रही महिलाओं से अहम सवाल पूछे हैं महिला सांसदों को मणिपुर की घटना को याद दिलाया है। उन्होंने ने कहा की आप सभी जो राहुल के इस व्यवहार से विरोध जता रही हैं जरा एक बार सोचो उन महिलाओं के बारे में कि उन्हें कैसा महसूस हुआ होगा। उनके साथ कितना बुरा और घिनौना सलूक किया गया है। उस क्षण उन पर क्या बीती होगी ये बात तब किसी ने भी नहीं सोची होगी।

Read: Political Latest News in Hindi | Rahul Gandhi Flying Kiss I News Watch India

महिला अधिकारी शैलबाला मार्टिन का साफ तौर पर कहने का तात्पर्य था कि जब राहुल की फ्लाइंग किस जैसी गितिविधि पर विरोध जता रही हैं तो साथ ही यह भी सोचे की मणिपुर की दो महिलाओं के साथ जो दरिंदगी हुई है उस पर भी विचार करें।
बता दें कि लेडी अफसर शैलबाला मार्टिन अधिकारी का इशारा साफ तौर पर मणिपुर की हुई घटना पर था। मणिपुर में हुई हिंसा और महिलओं काे नग्न घुमाने के सामने आए वीडियो पर निशाना था। मणिपुर की महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ वो बेहद ही शर्मनाक था। मार्टिन ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi Flying Kiss) के व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी शेयर किया है जिसमें कई महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

बता दें कि संसद में चल रहे मानसून सत्र में राहुल गांधी अपनी संसदीय सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार शामिल हुए थे मणिपुर की घटना पर सत्ता पक्ष से जवाब मांग रहे थे। उसी दौरान उन पर महिला सांसदों ने संसद की भाव-भंगिमा को भंग कर और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। जिसके बाद से राहुल गांधी एक बार विवादों में फंस गए हैं।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button