उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

UP Saharanpur News: पुलिस पर फायरिंग और चाकू से हमला करने वाले 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

2 wanted accused arrested for firing and attacking police with knife

UP Saharanpur News: सहारनपुर थाना गागालेहडी क्षेत्र के कैलाशपुर में झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर फायरिंग करने वाले 2 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने शातिर अभियुक्तों के पास से एक मस्कट बन्दूक 12 बोर 2 जिंदा कारतूस एक छुरा भी क्या बरामद। आपको बता दे कुछ दिन पूर्व सहारनपुर थाना गागालेहडी क्षेत्र के कैलाशपुर में दो समुदाय में झगड़ा हो गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने फायर करते हुए चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें दो सिपाही एक दरोगा घायल हो गए थे। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया था टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए आज दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से मस्कट बंदूक और छुरा भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अभियुक्त झगड़े के दिन से फरार चल रहे थे जिनको आज गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि झगड़े में घायल हुए सिपाही और दरोगा भी खतरे से बाहर है और जल्दी अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे।

jogendra Kalyan

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button