Delhi CM Public Hearing: हमले के 2 हफ्ते बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर शुरू की जनसुनवाई, इस बार ऐसी सुरक्षा व्यवस्था
Delhi CM Public Hearing: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार यानी आज सुबह 8 बजे से मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई की। यह जनसुनवाई 20 अगस्त को सीएम की जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के लगभग दो हफ्ते बाद हुई है। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जनसुनवाई में आने वाले लोगों की चेकिंग और व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जन सेवा सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनसुनवाई के लिए उन्नत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पढ़े : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर होता चाकू से हमला… दूसरी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
मुख्यमंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए सदन के आसपास नज़र रखेंगे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके। हमले के बाद, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए थे, जिसके चलते पिछले बुधवार को नियमित जनसुनवाई स्थगित कर दी गई थी।
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) holds 'Jansunwai' amid tightened security measures.#DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NQklFtnbEc
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ था हमला
अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर जनता की शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी जा रही हैं। 20 अगस्त को जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने अचानक सीएम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनका सिर किसी चीज से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शुरुआती पूछताछ में आरोपी की पहचान राजेश खिमजी सकारिया के रूप में हुई है जो गुजरात का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुत्तों का शौकीन बताया जा रहा है और वह अपने एक रिश्तेदार को जेल से रिहा कराने के लिए अर्जी लेकर दिल्ली आया था।

