Bihar politics: बिहार की सियासत में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है. दरभंगा में ‘इंडिया गठबंधन’ की एक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच से गाली दिए जाने का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है. इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत चार लोगों के खिलाफ पटना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज हुआ है.
पढ़े : कांग्रेस-राजद के मंच से मेरी मां को दी गई गाली, बिहार की हर मां को लगा बुरा – पीएम मोदी
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दरभंगा में ‘इंडिया गठबंधन’ की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक शख्स ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. उस वक्त मंच पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया.
कोर्ट पहुंचा मामला, कल होगी सुनवाई
पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे ने इस मामले में पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (Chief Judicial Magistrate ) की अदालत में परिवाद पत्र दायर किया है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इन नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई. इस मामले की सुनवाई आज यानी 3 सितंबर को होगी.
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एनडीए का ‘बिहार बंद’, महिला मोर्चा संभालेगी कमान
इस घटना से भड़के एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह केवल पीएम मोदी का नहीं, बल्कि बिहार की हर मां का अपमान है. उन्होंने साफ किया कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इस बंद में बीजेपी का महिला मोर्चा खास भूमिका निभाएगा.
यह विवाद आने वाले चुनावों से पहले बिहार में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला और बिहार बंद का असर राजनीति पर क्या होता है.
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

