धर्म-कर्ममहाकुंभ 2025

Mauni Amavasya 2025 Date : कब है मौनी अमावस्या , जानें तिथि और महत्व

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व होता है. कहते हैं कि अमावस्या (Amavasya) के दिन अगर विधि-विधान से पूजा की जाए, नदी में स्नान करके दान आदि किया जाए तो इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होते हैं. खासकर माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बहुत विशेष मानी जाती है,

Mauni Amavasya 2025 Date: इस साल की पहली अमावस्या यानी मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है। इस साल की मौनी अमावस्या इसलिए भी विशेष है क्योंकि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान भी किया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए, जानते हैं कि साल की पहली अमावस्या क्यों है विशेष।

पढ़ें :सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल मे भर्ती, मिलने पहुंचे निर्देशक

मौनी अमावस्या का सभी अमावस्याओं में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों को स्मरण करने और अनुष्ठान करने का महत्व होता है। जो लोग पूर्वजों की मृत्यु की तिथि नहीं जानते, वे इस दिन पिंडदान कर सकते हैं। ऐसा करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है और वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इस साल की पहली अमावस्या यानी मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है। महाकुंभ के अवसर पर मौनी अमावस्या पर शाही स्नान भी किया जाएगा। आइए, विस्तार से जानते हैं साल की पहली अमावस्या की खास बातें।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मौनी अमावस्या कब है


इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या 28 जनवरी शाम 07:37 बजे शुरू होगी। अगले दिन 29 जनवरी को दिन और रात्रि तक रहेगी अमावस्या तिथि का शुभारंभ 28 जनवरी की शाम को होगा। लेकिन पूरा दिन 29 जनवरी को ही पड़ेगा। इसलिए मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी।

पढ़ें: महाकुंभ में आई एप्पल को-फाउंडर, मिला नया सनातनी नाम और गोत्र!

मौनी अमावस्या का महत्व


मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने के साथ दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस मौनी अमावस्या पर पुण्य कमाने का अच्छा अवसर है। स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम समय माना जाता है। यह समय 29 जनवरी को सुबह 5:25 से शुरू होकर सुबह 6:18 तक रहेगा। इसके बाद भी आप दिन भर स्नान-दान कर सकते हैं क्योंकि सिद्धि योग रात 9:22 तक रहेगा। अगर आप कोई खास काम करना चाहते हैं, तो अमृत काल का समय सबसे शुभ है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

साल की पहली अमावस्या क्यों है विशेष


मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। गुरु और सूर्य का राशि परिवर्तन कुम्भ कराता है लेकिन 29 जनवरी चंद्रमा और सूर्य मकर राशि रहेंगे। वहीं, गुरु का पंचम भाव में रहना बहुत शुभ और उत्तम स्थिति का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण इस दिन स्नान-दान करना और भी महत्वपूर्ण होगा। इस दिन सिद्धि योग भी बन रहा है। महाकुंभ पर मौनी अमावस्या पर शाही स्नान भी किया जाएगा। इस कारण से साल की पहली अमावस्या बहुत ही विशेष रहेगी।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written by । Prachi chaudhary । National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button