ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Navratri 2022: हर तरफ Dandiya, Garba और दुर्गा पूजा की धूम, नोएडा के कई इलाके में जमकर थिरके लोग

नई दिल्ली: नोएडा के साथ कई जगहों पर Dandiya, Garba और Durga Puja की धूम मची हुई है. भक्‍त शारदीय नवरात्रि के 8वें दिन नोएडा में डांडिया,गरबा और दुर्गा पूजा की धूम रही. गानों की धुन पर जमकर लोग थिरके. इस दौरान महिलाओं ने मां अंबा जी की पूजा की। इसके बाद पूरे धूमधाम से कार्यक्रम (Navratri 2022) का आयोजन किया गया।

Navratri 2022

नोएडा सेक्‍टर-15, 16, 18, 55 और सेक्‍टर-137 में रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।सेक्‍टर-137 स्थित गुलशन विवांते सोसाइटी परिसर में गरबा-डांडिया कार्यक्रम (Navratri 2022) का आयोजन किया गया।जिसमें स्‍थानीय महिलाओं और बच्‍चों ने भाग लिया। इस दौरान सुरीले गुजराती भजनों पर लोग जमकर थिरके।दूसरी तरफ दुर्गा पूजा के आयोजन ने भी माहौल बेहतर कर दिया। भव्‍य पंडाल में भक्‍तों ने देवी दुर्गा (Navratri 2022) के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर ढोल और धनुची की थाप पर भक्‍त जमकर झूमे।  

Dandiya

जहांगीरपुरी में डांडिया की धूम

जहांगीरपुरी स्थित गुजराती मोहल्‍ला इन दिनों मिनी गुजरात कहला रहा है। यहां स्थित गुजराती मोहल्‍ले में गरबा और डांडिया के गीतों की धुनों पर महिलाएं नृत्‍य कर रही हैं। चणिया -चोली और गुजराती परिधानों में सजे डांडिया के ग्रुप ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Navratri 2022: नवरात्री शॉपिंग की लिस्ट आपने भी कर ली है तैयार, तो इन बाजारों से करें सस्ती से सस्ती शॉपिंग

लोगों का कहना है कि यहां पर पूरे 10 दिन डांडिया और गरबे की धूम रहती है।पिछले दो दशक से अधिक समय से यहां बड़ी संख्‍या में गुजराती परिवार रह रहे हैं।इसके साथ ही यहां खासतौर से गुजरात के सर्वश्रेष्‍ठ गरबा कलाकार बुलाए जाते हैं। जिनकी आवाज और लोकगीतों पर हर आयु वर्ग के लोग जमकर झूमते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मां अंबा जी के पूजन से शुरू होती है। हालांकि पूरे 2 साल बाद यहां कार्यक्रम (Navratri 2022) आयोजित किया गया है। कोरोना काल में इस प्रकार के कार्यक्रम पूरी तरह से बंद थे।

फरीदाबाद में भी महाअष्टमी पूजन

फरीदाबाद स्थित चार्मवुड कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा (Navratri 2022) महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. भव्‍य पंडाल में मां दुर्गा जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्‍या में भक्‍तों की भीड़ उमड़ी।स्‍थानीय निवासी सुजॉय चटर्जी ने बताया कि देवी दुर्गा के भव्‍य पंडाल में खासतौर से कोलकाता से कलाकार बुलाए गए हैं।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button