Mauni Amavasya 2025 Date: When is Mauni Amavasya, know the date and importance
Mauni Amavasya 2025 Date: इस साल की पहली अमावस्या यानी मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है। इस साल की मौनी अमावस्या इसलिए भी विशेष है क्योंकि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान भी किया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए, जानते हैं कि साल की पहली अमावस्या क्यों है विशेष।
पढ़ें :सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल मे भर्ती, मिलने पहुंचे निर्देशक
मौनी अमावस्या का सभी अमावस्याओं में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों को स्मरण करने और अनुष्ठान करने का महत्व होता है। जो लोग पूर्वजों की मृत्यु की तिथि नहीं जानते, वे इस दिन पिंडदान कर सकते हैं। ऐसा करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है और वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इस साल की पहली अमावस्या यानी मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है। महाकुंभ के अवसर पर मौनी अमावस्या पर शाही स्नान भी किया जाएगा। आइए, विस्तार से जानते हैं साल की पहली अमावस्या की खास बातें।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मौनी अमावस्या कब है
इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या 28 जनवरी शाम 07:37 बजे शुरू होगी। अगले दिन 29 जनवरी को दिन और रात्रि तक रहेगी अमावस्या तिथि का शुभारंभ 28 जनवरी की शाम को होगा। लेकिन पूरा दिन 29 जनवरी को ही पड़ेगा। इसलिए मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी।
पढ़ें: महाकुंभ में आई एप्पल को-फाउंडर, मिला नया सनातनी नाम और गोत्र!
मौनी अमावस्या का महत्व
मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने के साथ दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस मौनी अमावस्या पर पुण्य कमाने का अच्छा अवसर है। स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम समय माना जाता है। यह समय 29 जनवरी को सुबह 5:25 से शुरू होकर सुबह 6:18 तक रहेगा। इसके बाद भी आप दिन भर स्नान-दान कर सकते हैं क्योंकि सिद्धि योग रात 9:22 तक रहेगा। अगर आप कोई खास काम करना चाहते हैं, तो अमृत काल का समय सबसे शुभ है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
साल की पहली अमावस्या क्यों है विशेष
मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। गुरु और सूर्य का राशि परिवर्तन कुम्भ कराता है लेकिन 29 जनवरी चंद्रमा और सूर्य मकर राशि रहेंगे। वहीं, गुरु का पंचम भाव में रहना बहुत शुभ और उत्तम स्थिति का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण इस दिन स्नान-दान करना और भी महत्वपूर्ण होगा। इस दिन सिद्धि योग भी बन रहा है। महाकुंभ पर मौनी अमावस्या पर शाही स्नान भी किया जाएगा। इस कारण से साल की पहली अमावस्या बहुत ही विशेष रहेगी।

