Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer: 20 स्टार्स की फौज, अक्षय कुमार का भोजपुरी अंदाज, लेकिन फैंस को नहीं भाया Welcome To The Jungle का ट्रेलर? जानिए क्यों
Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की की मच-अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। हालांकि, यह चर्चा फिल्म की तारीफ के लिए नहीं, बल्कि दर्शकों की निराशा को लेकर हो रही है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में 20 से ज्यादा दिग्गज कलाकारों की फौज, पर्सनल जोक्स, भोजपुरी गाना और गोरिल्ला का स्पेशल मेंशन तो है, लेकिन दर्शकों को इसमें केवल शोर-शराबा और कंफ्यूजन ही दिखाई दे रहा है। फिल्म प्रेमियों का साफ कहना है कि इस ट्रेलर में ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की असली ताकत यानी दमदार कहानी और लाजवाब सिचुएशनल कॉमेडी की भारी कमी है।
सोशल मीडिया पर इस समय यह ट्रेलर डिस्कशन का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बना हुआ है। इंटरनेट यूजर्स और फिल्म समीक्षक इस बात पर हैरान हैं कि मेकर्स ने ट्रेलर में ही लगभग पूरी फिल्म की कहानी को खोलकर रख दिया है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक बेहद अजीब क्लिप से होती है, जिसमें इस फिल्म को खुद ‘2 हजार करोड़ कमाने वाली पहली फेक फिल्म’ (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) के रूप में पेश किया जाता है।
read: 17 साल की उम्र में एक्टिंग से शुरुआत, अब राजनीति में छिड़ी सयानी घोष की चर्चा
Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer रिलीज
‘वेलकम टू द जंगल’ के इस ट्रेलर में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें शामिल एक्टर्स एक-दूसरे पर किसी रैंडम यूट्यूब कॉमेडी स्किट की तरह पर्सनल और तीखे कमेंट्स पास करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) में सुनील शेट्टी जहां मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया फ्लॉप फिल्मों का सरेआम मजाक उड़ाते दिखते हैं, वहीं जैकलीन फर्नांडिस के किरदार को सीधे मुंह एक्ट्रेस की जगह सिर्फ एक ‘ग्लैमर फेस’ कह दिया जाता है।
इसके अलावा, दिशा पाटनी को भी स्क्रीन पर सिर्फ फिल्म की ‘दिशा भटकाते’ हुए ही दिखाया गया है। हालांकि, अक्षय की नकल उतारने के चक्कर में सुनील शेट्टी खुद भी हेलिकॉप्टर से लटके हुए और खुद को ही भला-बुरा कहते नजर आते हैं। वहीं, मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को ट्रेलर में (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) चमकाने या स्पेस देने के लिए इतना लंबा और उलझा हुआ डायलॉग दे दिया गया है कि वह दर्शकों की पकड़ में ही नहीं आ पाता।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अक्षय कुमार का भोजपुरी भौकाल
फिल्म को पैन-इंडिया और खास तौर पर उत्तर भारत के बेल्ट में हिट कराने के लिए मेकर्स (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) ने इसमें एक नया दांव खेला है। फिल्म में एक भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ जोड़ा गया है, जिसमें अक्षय कुमार भोजपुरी की सुपरहिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन पर नॉटी और बेहद बोल्ड अंदाज में रोमांस करते दिख रहे हैं। गाने में खिलाड़ी कुमार का यह बिल्कुल नया और ठेठ देसी अवतार उनके कोर फैंस के लिए पचा पाना थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।
हालांकि, विवादों और आलोचनाओं के बावजूद यह गाना इंटरनेट पर जबरदस्त हिट (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) हो चुका है। अब क्या अक्षरा सिंह के फैंस और भोजपुरी के दर्शक इस गाने के भरोसे थियेटर्स की खिड़की तक खिंचे चले आएंगे, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी और कमजोरी दोनों ही इसकी विशाल स्टार कास्ट है। ‘वेलकम टू द जंगल’ के इस ट्रेलर का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ कलाकारों की एंट्री और उनके चेहरे दिखाने में ही खर्च हो गया है। फिल्म में (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer) अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी समेत 20 से ज्यादा बड़े नाम शामिल हैं।
किसे मिलेगा स्क्रीन टाइम?
इतना ही नहीं, मेकर्स ने एक गोरिल्ला तक को ट्रेलर में अलग से स्पेशल क्रेडिट दिया है। अब सिनेमा जगत में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब एक ही स्क्रीन पर इतने सारे मंझे हुए कॉमेडी किंग और स्टार्स एक साथ खड़े होंगे, तो आखिर चमकेगा कौन? क्या इतने सारे किरदारों के स्क्रीन टाइम के साथ निर्देशक पूरा न्याय कर पाएंगे? (Akshay Kumar Welcome To The Jungle Trailer)
एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं हो रहे फिल्म के सीन्स
भारतीय सिनेमा के इतिहास में शायद यह पहला ऐसा ट्रेलर होगा, जिसे देखते समय दर्शकों को बीच में ही यह लगने लगता है कि यह आखिरकार कब खत्म होगा। फिल्म के सीन्स एक-दूसरे से बिल्कुल भी कनेक्ट होते नहीं दिख रहे हैं, जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि फिल्म के भीतर ही एक अन्य फिल्म की कहानी चल रही है।

