ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Alia Bhatt Baby Name: आलिया और रणबीर ने इस शख्स को ट्रिब्यूट देकर रखा बेटी का नाम, जानकर इमोशनल हुईं दादी नीतू कपूर

आलिया और रणबीर की बेटी (Alia Bhatt Baby Name) के होते ही फैंस ने बधाई का सिलसिला शुरु कर दिया। कपूर खानदान की नन्ही परी के नाम को लेकर लोग काफी बेताब दिख रहे थे, जिसके बाद अब फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

नई दिल्ली: आलिया भट्ट (Alia Bhatt Baby Name) जल्दी ही एक बेटी की मां बनी हैं। खुशखबरी आते ही कपूर और भट्ट परिवार में खुशियों की लहर दौड़ उठी है। इसके बाद परिवार और दोस्तों ने नन्ही परी का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया। डिस्चार्ज होकर एक्ट्रेस बेटी और परिवार के साथ अपने आशियाने में जा चुके हैं। बेटी होने के बाद से ही सोशल मीडिया आलिया भट्ट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो कहती दिख रही थीं कि वो अपनी बेटी का नाम क्या रखेगीं। इसके बाद से हाल ही में खबर आई है कि पूरे परिवार ने बच्ची का नाम डिसाइड कर लिया है।

इस शख्स के ऊपर रखा नाम

आलिया और रणबीर की बेटी (Alia Bhatt Baby Name) के होते ही फैंस ने बधाई का सिलसिला शुरु कर दिया। कपूर खानदान की नन्ही परी के नाम को लेकर लोग काफी बेताब दिख रहे थे, जिसके बाद अब फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल की खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबार कपूर की बेटी का नाम दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम पर रखा गया है। ऐसा करके आलिया और रणबीर ने पिता को ट्रिब्यूट दिया है।

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: आराध्या मना रहीं अपना 11वां जन्मदिन, बेटी को लिप किस कर ट्रोल हो रहीं मां एश्वर्या राय बच्चन

परिवार ने डिसाइड किया बेटी का नाम

बता दें कि कपूर खानदान की प्रिंसेस का नाम डिसाइड किया जा चुका है बस अब जगजाहिर करना बाकी रह गया है। इस खबर को सुनते ही फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ उठी है। साथ ही फैंस कपूर खानदान की नन्ही परी को देखने के लिए भी बेताब नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा पहले फैंस को ऐसा भी लग रहा था कि शायद कपल सबकी तरह बेटी का नाम अपने नाम को जोड़कर रखेगें लेकिन इस ख़बर के बाद लग रहा ऐसा कुछ भी नही होने वाला है। कपूर खानदान की लिटिल प्रिंसेस का नाम ऋषि कपूर के नाम से इंस्पॉयर होगा।

इमोशनल हुईं दादी नीतू कपूर

ख़़बरों के अनुसार, ये बात सुनते ही दादी नीतू कपूर काफी इमोशनल हो गईं थीं। पोती के आने के बाद नो बेहद खुश और इक्साइटेड नज़र आ रही थीं। अब वो अपना प्यारी पोती का नाम बताने को बेकरार हैं। मीडिया से बात करते हुए नीतू कपूर बच्ची का हालचाल बताती रहती है और साथी ही एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पोती सबसे क्यूटेस्ट किड हैं।  

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button