ट्रेंडिंग

कर्नाटक परिणाम से पहले गर्म सट्टा बाजार को भी जानिए

Karnataka Results 2023: कर्नाटक चुनाव के परिणाम तो कल आएंगे लेकिन बेंगलुरु से लेकर दिल्ली और मुंबई से लेकर गुजरात तक सटोरियों का बाजार गर्म है। कर्नाटक में दस तारीख को चुनाव हुए थे। उसी दिन शाम को देश के कई मीडिया संस्थानों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल का खुलासा किया था। काई सर्वे पोल कांग्रेस की सरकार बनाता दिखा तो कई सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिखी। किसी ने जेडीएस को किंगमेकर बताया तो किसी ने जेडीएस की बर्बादी की बात कही। कुछ चैनलों ने बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया।

अगर इन दावों को सम्मिलित खेल के रूप में देखें तो कह सकते हैं कि यह खेल भी एक जुआ के समान है। जिसका कोई न आधार है और न ही कोई गणित। तुक्का चलने की बात है। केवल कुछ गणना के आधार पर किसी के भाग्य और दुर्भाग्य का निर्णय ले लिया जाता है। जिसका तुक्का सही निकला या सही के आसपास रहा ,उसकी बाजार बनी। कमाई के आधार बने और जिनका तुक्का ख़राब निकला वे चुप हो गए। कही खो से गए। कभी भी अपने किये पर कोई पश्चाताप नहीं किया। सच यही है। आगे भी चलता रहेगा।


लेकिन सट्टा बाजार तो बिल्कुल व्यापार है। जहां पैसे का लेन -देन होता है वहां बेईमानी कम होती है। व्यापार और धंधा में कोई किसी को ठगता नहीं। यह तो पैसा कमाने का नया तरीका है। सालों से चल भी रहे हैं। और सच तो यही है कि ये तरीके सच भी साबित होते रहे हैं।


तो कर्नाटक के चुनावी परिणाम को लेकर सट्टा का खेल शुरू हो गया है। भी तक जो बातें सामने आयी है उसमे सट्टा बाजार में भी कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सटोरियों ने कांग्रेस के पक्ष में 120 से 130 सीट मिलने का दावा किया है। बीजेपी को अधिकतम 80 सीटें सट्टा बाजार में तय की गई है। जबकि जेडीएस को 36 सीटें मिलने की बात कही गई है।


देश भर में सटोरियों का बड़ा बाजार है । राजनीति सट्टा का बाजार दिल्ली और एनसीआर में भी फैला हुआ है और इस खेल में बड़े -बड़े लोग लगे हुए हैं। हर सट्टा बाजार की अपनी कहानी है। जैसे हापुड़ बाजार ने कांग्रेस को 110 सीट दिया है तो बीजेपी को 75 सीट मिलने का दावा किया है। उधर फलौदी सट्टा बाजार में कांग्रेस के लिए 137 सेट मिलने का दावा किया है जबकि बीजेपी को 50 सीट मिलने की बात कही है। जेडीएस को 30 सीट मिलने पर दांव लगाया गया है।

Read Also : Latest News In Hindi – News Watch India!


उधर पालनपुर सट्टा बाजार में कांग्रेस के पक्ष में बड़ा दाव चल रहा है। कांग्रेस को 141 सीट मिलने की बात कही जा रही है। कुछ इस तरह के दावे कई एग्जिट पोल में भी किये गए हैं। कांग्रेस भी कह रही है कि कांग्रेस को 140 से ज्यादा सीटें मिल सकती है। ऐसे में अलग -अलग सट्टा बाजारों का औसत निकालें तो कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 120 -130 सेट मिल सकती है जबकि बीजेपी को 70 से 80 सीटें मिल सकती है। ऐसा हुआ तो जेडीएस का कमाल देखने वाला होगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button