ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Filmfare Awards 2022 : 67th Filmfare Awards का जलवा, किसको मिले कौन से अवॉर्ड? देखिए पूरी लिस्ट…

बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो कल मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था । 67th फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में फिल्मी सितारों ने खूब जलवा बिखेरा । रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने शो होस्ट करके फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में और जान डाल दी । इस अवॉर्ड शो में फिल्मी सितारों ने खूब इंज़ॉय किया साथ ही कुछ स्टार्स ने डांस का तड़का भी लगाया । इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया।

हर साल की तरह इस साल भी 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Awards) शो के दौरान बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर समेत कई कैटेगरी में कलाकारों को नवाज़ा गया । 67th फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में जहां कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, वहीं रणवीर सिंह ने फिल्म ’83’ में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का बेहतरीन किरदार निभाकर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया ।

इसी के साथ नज़र डालते है किसने कौन सा अवॉर्ड अपने नाम किया –

बेस्ट फिल्म : शेरशाह
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक): सरदार उधम
बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (फिल्म 83)
बेस्ट एक्ट्रेस: कृति सेनन (फिल्म मिमी)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक): विक्की कौशल (फिल्म सरदार उधम)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक): विद्या बालन (फिल्म शेरनी)
बेस्ट डायरेक्टर: विष्णुवर्धन (फिल्म शेरशाह)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोले एक्टर: पंकज त्रिपाठी (फिल्म मिमी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोले एक्ट्रेस: साईं तम्हनकर (फिल्म मिमी)
बेस्ट स्टोरी: अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुशार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
बेस्ट डायलॉग: दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: चंडीगढ़ करे आशिकी
बेस्ट डेब्यू मेल: एहान भट्ट (99 सांग्स)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेसेस: शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेहरवीं)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस (शेरशाह)
बेस्ट लिरिक्स: कौसर मुनीर लहर दो (83)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): बी प्राक गाना मन भार्या 2.0 (शेरशाह)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): असीस कौर गाना रातां लम्बिया (शेरशाह)
बेस्ट एक्शन: शेरशाह (स्टीफन रिकटर और सुनील रोड्रिग्स)
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (चका चक सांग अतरंगी रे)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम (अविक मुखोपाध्याय)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: सुभाष घई.

यह भी पढ़ें : फैंस की मुराद हुई पूरी, बॉलीवुड की ये हॉट शादीशुदा जोड़ी पहली बार एक प्रोजेक्ट पर करेगें काम

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button