उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

आजम खान फिर हुए बदजुबानः महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक और मुकदमा दर्ज  

आजम खान के खिलाफ नया मामला दर्ज होने से साफ है कि रस्सी जल गयी, लेकिन बल नहीं गये। यह कहावत समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मोहम्मद आज़म खान पर चरितार्थ हो रही है। बदजुबानी के चलते उन्हें अदालत से सजा हो गयी। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता तक चली गयी। लेकिन उन्होंने अपना आचरण नहीं बदला।

रामपुर। सपा नेता आजम खान के खिलाफ बदजुबानी के चलते नया मामला दर्ज किया गया है। आजम ने फिर से महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। इस पर दो महिलाएं इतनी नाराज हुईं कि वे पुलिस स्टेशन पहुंची।  उनकी तहरीर पर आजम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 डी, 354ए, 353 ए, 504, 509 व 125 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

आजम खान के खिलाफ नया मामला दर्ज होने से साफ है कि रस्सी जल गयी, लेकिन बल नहीं गये। यह कहावत समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मोहम्मद आज़म खान पर चरितार्थ हो रही है। बदजुबानी के चलते उन्हें अदालत से सजा हो गयी। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता तक चली गयी। लेकिन उन्होंने अपना आचरण नहीं बदला।

यह भी पढेंःशातिर प्रेमीः खुद को मरा दिखाने के लिए शराबी को कार में जिंदा जलाया, प्रेमिका और दोस्त सहित गिरफ्तार

सीओ अनुज चौधरी का कहना है कि सलीम जहां और शहनाज द्वारा उपलब्ध करायी गयी ओडियो व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। 29 नवंबर को उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा की जनसभा में आजम खान ने अपने संबोधन में महिलाओं के प्रति अभद्र शब्द कहे थे।

आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाली सलीम जहां व शहनाज पत्रकारों से बात करते हुए

शिकायत पत्र के अनुसार आजम खान ने कहा था कि “वे चार बार मंत्री रहे हैं। तब महिलाओं के पेट में बच्चा भी बाहर आने से पहले कहता था कि पहले आजम से पूछ लो कि बाहर आऊं कि नहीं।”

एफआईआर दर्ज कराने वालीं सलीम जहां और शहनाज का कहना है कि आजम ने महिलाओं के बारे में बहुत गंदा बोला। जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से उन्हें बहुत ठेस पहुंची है। इसलिए उन्होने आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button