वाराणसी। BJP MP व भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। BJP MP ने राहुल गांधी को बेवकूफ कहा।
कांग्रेस के चापलूस नेता सलमान खुर्शी पर नहीं बख्शा। मनोज तिवारी ने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं ने कांग्रेस को रसातल में पहुंचाने का काम किया है। उन्होने राहुल की तुलना भगवान राम से करने पर विरोध जताया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने करोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को आगाह किया। उन्होने कहा कि काशी हमारा घर है। इससे वे कभी दूर नहीं रहते। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में भाजपा की मिली हार पर उन्होने कहा कि आने वाले दो साल में तय होगा कि किसने दल ने कितना विकास किया। दो सालों के बाद दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी को हिसाब देना होगा।
यह भी पढेंः UP High Court Orders: नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, सभी सीटें सामान्य हुईं
पत्रकारों द्वारा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संबंध सवाल पूछे। उन्होने जबाव में इसे भारत तोड़ो पदयात्रा बताया। BJP MP ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षियों के शामिल होने की बात तंज कसा। उन्होने आगे कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस ने विपक्षियों को साथ जोड़ा था। लेकिन उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस बार भी कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा।
BJP MP मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बारे में कहा कि कांग्रेस की बदतर हालात के लिए ऐसे नेता ही जिम्मेदार हैं। सलमान खुर्शीद की वजह से कांग्रेस रसातल में पहुंच गयी है। उन्होने कहा कि आने वाले वक्त में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में निशुल्क राशन वितरण की सराहना की।

