Border 2 Teaser : ‘बॉर्डर 2’ टीजर को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, 15 अगस्त को दर्शकों के सामने आएगी पहली झलक
Border 2 Teaser : देशभक्ति फिल्मों के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित टीजर अब रिलीज के लिए तैयार है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के टीजर को U/A सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दे दी है। खास बात यह है कि इस टीजर को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा, और यह ऋतिक रोशन व जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में अटैच होगा।
फिल्म में सनी देओल अपने आइकॉनिक किरदार में वापसी करेंगे और उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। निर्माताओं का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस देशभक्ति फिल्म की पहली झलक दर्शकों में जोश और रोमांच भर देगी।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘अंजाम के लिए तैयार रहो…’, बिग बॉस 19 में पहली बार सत्ता का खेल, सलमान खान ने दी चेतावनी
सेंसर बोर्ड से ‘ग्रीन सिग्नल’
फिल्म की टीम ने 7 अगस्त को ‘बॉर्डर 2’ का टीजर सेंसर बोर्ड को सौंपा था। 1 मिनट 10 सेकंड के इस डेट अनाउंसमेंट टीजर में फिल्म की कहानी की हल्की झलक और रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के इसे पास करते हुए U/A सर्टिफिकेट प्रदान किया है।
15 अगस्त को ‘वॉर 2’ के साथ रिलीज
फिल्म निर्माताओं ने रणनीतिक कदम उठाते हुए टीजर को ‘वॉर 2’ के साथ जोड़ा है, जो स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। इसी कारण यह टीजर उन्हीं सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा जहां ‘वॉर 2’ प्रदर्शित होगी। सूत्रों के मुताबिक, टीजर में भारत-पाकिस्तान के युद्ध, सैनिकों के बलिदान और सनी देओल की जोशीली वापसी की झलक देखने को मिलेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News
अनुराग सिंह का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो पहले भी युद्ध और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ (1997) के निर्देशक जे.पी. दत्ता इस बार बतौर निर्माता जुड़े हैं, और मूल फिल्म की तरह इस सीक्वल से भी दर्शकों को गहरी भावनात्मक जुड़ाव की उम्मीद है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
रिलीज डेट हुई कंफर्म
टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी आधिकारिक रूप से घोषित होगी। मेकर्स ने इसे 26 जनवरी 2026 के गणतंत्र दिवस वीक पर रिलीज करने की योजना बनाई है। यानी दर्शकों को अगले साल देशभक्ति के जज्बे से भरपूर एक और बड़े सिनेमाई अनुभव का तोहफा मिलने वाला है।

