Rakshabandhan 2025: सीएम नीतीश ने बांधा वृक्ष को रक्षा सूत्र, किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित राजधानी वाटिका में अनोखे अंदाज में इस पर्व को मनाया। इस मौके पर उन्होंने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को रक्षाबंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह का त्योहार है, लेकिन आज के समय में प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने इस दिन सभी से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण का संकल्प लेने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Bihar News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को नीतीश सरकार की सौगात, बिहार में दो दिन तक फ्री किया बस यात्रा
‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ की शुरुआत और उद्देश्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन के अवसर पर ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना, पौधों की सुरक्षा करना और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। सीएम के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाना बेहद आवश्यक है।
जल-जीवन-हरियाली और इको टूरिज्म को बढ़ावा
सीएम नीतीश ने बताया कि राज्य में जल-जीवन-हरियाली समेत कई योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही, इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ और विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Latest News Update Uttar Pradesh News
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण का संकल्प
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।”

