धर्म-कर्मलाइफस्टाइल

 घर के इस कोने में मनी प्लांट रखने से नहीं होगी कभी पैसों की कमी

 Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट करीब करीब हर घर में देखने को मिल जाता है। लेकिन बहुत से लोगों की शिकायत यह भी रहती है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। तो आज हम यही जानेंगे कि घर में किस कोने में मनी प्लांट रखने से लाभ मिलता है।

जैसा की इस पौधे के नाम से ही पता चलता है मनी प्लांट। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में बरकत आती है। मान्यता ऐसी भी है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा फलता फूलता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इसे रखने की सही दिशा भी बताई गई है। अगर वास्तु शात्र के इन नियमों का पालन न दिया जाए तो मनी प्लांट कोई विशेष लाभा नहीं देता है।

मनी प्लांट रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में सभी चीजों के लिए एक सही दिशा का निर्धारण किया गया है। उसी तरह मनी प्लांट के पौधे को रखने के लिए भी एक सही दिशा बताई गई है। इसे कभी भी उत्तर और पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।इसके स्थान पर मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख समृध्दि आती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

माना जाता है कि जैसे जैसे मनी प्लांट का पौधा बढ़ता है वैसे वैसे घर में बरकत और शुभता आती है।इसलिए ये पौधा लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसकी लता कभी भी जमीन को न छुए। मनी प्लांट की लता हमेशा ऊपर की ओर जाती हुई होनी चाहिए।

ऐसा करने से आता है दुर्भाग्य

घर में बरकत रखने के लिए मनी प्लांट के पौधे का खास ख्याल ऱखा जाना जरुरी है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने न दें। अगर इसके पत्ते सूखते हैं या पीले पड़ जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट का पौधा दुर्भाग्य का प्रतीक होता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button