न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ MP में केस दर्ज, पेशाब कांड में ट्विट को लेकर हुई कार्रवाई

Sidhi Urinate Case: MP के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में भोपाल और इंदौर के एक थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पेशाब कांड को लेकर नेहा सिंह राठौर ने एक ट्विट किया था। जिसे लेकर अब उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। भोपाल के हबीबगंज थाना की पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर में भी दर्ज हुआ केस

BJP  के विधी प्रकोष्ट के संयोजक और एडवोकेट निमेष पाठक ने इंदौर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पाठक ने नेहा के ट्विट को अपत्तिजनक बताते हुए भावनाएं आहत करने वाला ट्विट बताया है। नेहा सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है ये जानकारी उन्होंने ट्विट के जरिए दिया। उन्होंने ट्विट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

नेहा के ट्विट पर मचा बवाल

सीधी पेशाब कांड को लेकर नेहा सिंह एक ट्विट किया था। नेहा सिंह के ट्विट पर विवाद होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ट्विट में RSS की ड्रेस पहने एक आदमी को सामने बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करता दिखाया गया है।

तिरंगे का अपमान करने पर FIR

इसी बीच भोपाल के कमला नगर थाना के SHO  अनिल बाजपेयी ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले एक ट्विटर यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पेशाब कांड के वीडीयो के साथ झेड़छाड़ कर भारत का नक्शा और राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था।

पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत रावत को गुरुवार को अपने आवास पर बुलाया था। दशमत को आवास पर बुलाकर CM  ने उनके पैर धुले और साथ में भोजन भी किया। CM के निर्देश पर सीधी जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने दशमत को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख की राशि दी है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button