Madhya Pradesh government has transferred ₹4,000 under the CM Kisan Kalyan Yojana to over 82 lakh farmers. Know how to check your payment status on the Saara Portal, eligibility, and when the next installment may arrive. (Pics Source : X)
CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में एक क्लिक से 3,300 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस राशि के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में ₹4,000 भेजे गए हैं।
खंडवा जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को यह बड़ी सौगात दी। पिछले वर्ष अगस्त के बाद पहली बार योजना की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में (CM Kisan Kalyan Yojana) कई नई घोषणाएं भी कीं और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की।
82 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ
राज्य सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत इस बार 82.70 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। किसानों के खातों में भेजी गई ₹4,000 की राशि में वर्ष 2025-26 की तीसरी किस्त और वर्ष 2026-27 की पहली किस्त शामिल है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहायता (CM Kisan Kalyan Yojana) देना और उनकी आय को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री ने किए कई बड़े ऐलान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के साथ-साथ प्रदेश की महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘लाड़ली बहनों को हर माह (CM Kisan Kalyan Yojana) 1500 रुपए की सौगात मिल रही है।
अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी।’ मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और धार्मिक स्थलों के विकास (CM Kisan Kalyan Yojana) पर भी तेजी से काम हो रहा है।
किसानों और मेधावी युवाओं का हुआ सम्मान
बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जैविक खेती, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खंडवा में पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की और खंडवा-बूंदी मार्ग के (CM Kisan Kalyan Yojana) टेंडर जल्द जारी करने की बात कही।
ऐसे करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस चेक
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में योजना की राशि (CM Kisan Kalyan Yojana) आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं
- Saara Portal पर जाएं।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पीएम किसान आईडी दर्ज करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
सरकार ने योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें भी तय की हैं। निम्न श्रेणी के लोगों को इस योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) का लाभ नहीं दिया जाता
- आयकर देने वाले किसान
- वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पदाधिकारी
- वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक, मेयर या पंचायत अध्यक्ष
- केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी
- सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी
- जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 से अधिक है
हालांकि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), क्लास-4 और ग्रुप-डी कर्मचारियों (CM Kisan Kalyan Yojana) पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पीएम किसान आईडी से भी कर सकते हैं स्टेटस चेक
यदि आपके पास पीएम किसान आईडी है, तो उसी के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है। पोर्टल पर जाकर पीएम किसान आईडी दर्ज करें, ओटीपी सत्यापित करें और योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) का स्टेटस तुरंत प्राप्त करें।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अगली किस्त कब आ सकती है?
इस बार किसानों को दो किस्तों का भुगतान एक साथ मिला है। हालांकि अगली किस्त को लेकर अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगली किस्त अक्टूबर-नवंबर के दौरान जारी होने की संभावना जताई जा रही है। यदि सरकार पहले की तरह दो किस्तें एक साथ जारी करती है, तो किसानों को फिर (CM Kisan Kalyan Yojana) से ₹4,000 का लाभ मिल सकता है।

