Dhanush Breaks Silence on Winning Two National Awards: ‘There Were Better Films That Year’ (Pics Source: X)
National Film Awards: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साल 2024 में जब उन्हें एक साथ दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले, तो यह उपलब्धि जितनी बड़ी थी, उतनी ही चर्चा और विवाद का विषय भी बन गई।
दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फैसले पर सवाल उठाए थे। लंबे समय तक इस मुद्दे पर चुप रहने के बाद अब धनुष ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया (National Film Awards) दी है। अभिनेता ने न केवल ट्रोलिंग पर संयमित जवाब दिया, बल्कि दूसरे कलाकारों और फिल्मों के प्रति सम्मान भी जताया।
दो नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले धनुष?
धनुष ने अपने हालिया बयान में कहा, ‘उस साल मुझे रायन फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. लेकिन उस साल वाकई में उससे बड़ी-बड़ी फिल्में थीं. उन फिल्मों के फैंस ने उनके प्रति अपना प्यार दर्शाया. ये सही है और मैं इस बात की रिस्पेक्ट भी करता हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों से उनकी एक ही अपील है कि जिस तरह वे अपनी पसंदीदा (National Film Awards) फिल्मों का समर्थन करते हैं, उसी तरह उन्हें मिले सम्मान का भी जश्न मनाएं।
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान ने मंगेतर समीक्षा संग कराया शुद्धीकरण संस्कार, वायरल हुईं तस्वीरें
किन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में धनुष को दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान मिला था। ‘रायन’ के लिए उन्हें बेस्ट रीजनल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। ‘कैप्टन मिलर’ के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का सम्मान (National Film Awards) दिया गया। इन दोनों उपलब्धियों ने उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।
‘मेरी कई पुरानी फिल्में भी थीं अवॉर्ड की हकदार’
धनुष ने यह भी स्वीकार किया कि उनके करियर की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें वे राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य मानते हैं, लेकिन उस समय उन्हें सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने पुधुपेट्टई, 3, मयक्कम एन्ना, वाडा चेन्नई, करनान, मार्यन और रांझणा जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इन फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। अभिनेता का मानना है कि हर (National Film Awards) कलाकार के करियर में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें समय के साथ ज्यादा पहचान मिलती है, भले ही उन्हें पुरस्कार न मिले हों।
Varanasi Movie: हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने गोद में मालती को थाम जीता फैंस का दिल
ट्रोलिंग पर दिखाई परिपक्व सोच
दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ लोगों का मानना था कि अन्य फिल्में भी सम्मान की हकदार थीं। धनुष ने इस आलोचना को नकारने के बजाय स्वीकार किया कि अलग-अलग दर्शकों की अपनी पसंद होती है। उन्होंने साफ कहा कि वे दूसरे कलाकारों और उनके प्रशंसकों की भावनाओं का सम्मान (National Film Awards) करते हैं। उनका यह संतुलित बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां कई प्रशंसकों ने उनकी विनम्रता की सराहना की।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
करियर में जीत चुके हैं कई राष्ट्रीय पुरस्कार
धनुष भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अभिनय और कंटेंट आधारित फिल्मों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्षों के दौरान उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं और वे लगातार अलग-अलग शैली की फिल्मों में प्रयोग करते रहे हैं। यही वजह है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ-साथ हिंदी दर्शकों के बीच (National Film Awards) भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
धनुष की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्मों में ओम चैप्टर 1, कारा और थामिज मुरुगन शामिल हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्में भी उनकी पिछली फिल्मों की तरह (National Film Awards) बॉक्स ऑफिस और समीक्षकों दोनों का दिल जीतेंगी।

