CM Mohan Yadav Bihar Visit: बिहार में सीएम मोहन यादव का प्रचंड प्रचार बोले, जनता सुदर्शन चक्र उठाएगी और महाठगबंधन का अंत करेगी

CM Mohan Yadav Bihar Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान बगहा, सहरसा और सिकटा में जबरदस्त जनसभाएं कीं। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों राम सिंह (बगहा), आलोक रंजन झा (सहरसा) और समृद्ध वर्मा (सिकटा) के समर्थन में जनता से वोट की अपील की और उनका नामांकन भी भरवाया। जनसभाओं में उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर प्रहार किया।
कांग्रेस ने देश को अंधेरे में डुबोया, मोदी ने विकास की लौ जलाई – सीएम यादव
डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बिहार में भय और भ्रष्टाचार का माहौल था – “लोग सूर्यास्त से पहले घर लौट आते थे।”
उन्होंने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार बदल रहा है। पूर्णिया में एयरपोर्ट बन रहा है, सड़कें सुधर रही हैं, गरीबों के घरों में रौशनी है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के नेता देश में ही नहीं, विदेशों में भी भारत का अपमान करते हैं। सैनिकों के पराक्रम का सबूत मांगना शर्मनाक है। राहुल गांधी को इस बात पर शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने जनता से अपील की कि अब वक्त आ गया है कांग्रेस को उसके कर्मों का हिसाब देने का।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अब सुदर्शन चक्र जनता के हाथ में है – सीएम मोहन यादव
डॉ. यादव ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियां माफ कीं, लेकिन अंत में सुदर्शन चक्र चला दिया। आज समय आ गया है कि जनता महागठबंधन जैसे नापाक गठबंधनों का अंत करे। आपके हाथ में सुदर्शन चक्र है, लोकतंत्र और विकास के लिए इसे सही समय पर चलाना है।”
सीएम का राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद जैसी पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ी है – कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उसका न कप्तान बचा है, न नाविक। फिर भी राजद उसके साथ खड़ी है।
डॉ. यादव ने नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा, एक ही परिवार से प्रधानमंत्री क्यों बनना चाहिए? कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है, जबकि भाजपा में हर कार्यकर्ता को अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा, “मैं खुद इसका उदाहरण हूं – मेरे परिवार में कोई विधायक, सांसद या मंत्री नहीं रहा। फिर भी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। यही है मोदी जी का मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिहार जो करता है, अलग करता है – सीएम यादव
मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों की तारीफ करते हुए कहा, बिहार के लोग देश में सबसे प्रतिभाशाली हैं। जितने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर यहां से निकलते हैं, उतने कहीं और से नहीं।
उन्होंने बताया कि बीजेपी ने सदैव सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को मजबूत किया है “द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, यही मोदी सरकार का समावेशी दृष्टिकोण है।”
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पहली बार लोकतंत्र में सशक्त भूमिका मिली है “एक चायवाला तीन बार प्रधानमंत्री बन सकता है, यही लोकतंत्र की असली ताकत है।”
“महागठबंधन नहीं, यह महाठगबंधन है” – सीएम मोहन यादव
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, “महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है। इनके नेता जनता का अपमान करते हैं और बिहार की छवि खराब करते हैं। जनता अब तय करेगी कि वह ‘लायक’ के साथ है या ‘नालायक’ के साथ।”
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से तीसरे पर पहुंचा दिया, फिर भी विपक्ष उनकी माता जी का अपमान करता है। ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी।

