CM Yogi Kanwar Yatra Meeting: UP CM Yogi Adityanath chairs a high-level review meeting on Kanwar Yatra 2026 preparations with senior government officials in Lucknow.
CM Yogi Kanwar Yatra Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और विभिन्न धार्मिक पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
Also Read: पुरी से गूंजा सनातन जागरण का संदेश, राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने लिए कई बड़े फैसले
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा पूरा ध्यान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत रखी जाए। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
मेरठ जोन का प्लान पूरे प्रदेश में होगा लागू
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) दिया कि मेरठ जोन में बनाई गई कांवड़ यात्रा की कार्ययोजना को प्रदेश के सभी पुलिस जोनों के साथ साझा किया जाए। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में एक जैसी और बेहतर व्यवस्था लागू की जा सकेगी।
कांवड़ संघों से लगातार संपर्क बनाए रखें
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने कहा कि जिला प्रशासन कांवड़ संघों के साथ लगातार संवाद बनाए रखे। शिविर संचालकों का समय पर सत्यापन कराया जाए। साथ ही हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई के नियमों का पालन कराया जाए।
Read: 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माना! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला
सड़क, बिजली और सफाई की व्यवस्था समय पर पूरी करें
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम होने चाहिए। जहां सड़कें खराब हैं, वहां तुरंत मरम्मत कराई जाए। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मांस और शराब की दुकानें रहेंगी बंद
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की दुकानें बंद रहें। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट, गंदगी और अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी दुकानों पर संचालक का नाम साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
डीजे की आवाज तय सीमा में रखने के निर्देश
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CCTV, ड्रोन और पुलिस करेगी 24 घंटे निगरानी
मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) दिए कि यात्रा मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाए। संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे और ड्रोन के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।
फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फर्जी सूचना का तुरंत खंडन किया जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बाढ़ और बढ़ते जलस्तर को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने कहा कि कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। संभावित बाढ़ और कटान वाले क्षेत्रों में पहले से सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखी जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने अधिकारियों से कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें। उन्हें सरकार के कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दें तथा उनके सुझावों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा कराने पर सरकार का पूरा जोर
मुख्यमंत्री (CM Yogi Kanwar Yatra Meeting) ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक कांवड़ यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार चाहती है कि सावन और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

