खेलट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Commonwealth Games 2022: इन खिलाड़ियों से आज भारत को होगी मेडल की उम्मीद, आज होंगे कई बड़े मुकाबले

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन भारत को मेडल जीतने की उम्मीद है। वेटलिफ्टिंग में भारत की तरफ से मीराबाई चानू से देश को काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि टूर्नामनेट के पहले दिन भारत के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

आज दोपहर में भारतीय बैडमिंटन टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल रही है। वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत की तरफ से संकेत महादेव और गुरुराजा अपना ज़ोर लगाने मैदान में उतरेंगे। भारत की टेबल टेनिस टीम दोपहर 2 बजे से गुयाना के खिलाफ मैच खेलेगी। यह महिला वर्ग का मुकाबला होगा। जबकि पुरुष वर्ग की टीम नॉर्थन आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

वहीं टूर्नामनेट के पहले दिन की बात करें तो भारतीय तैराक कुशाग्र रावत ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। आज दूसरे दिन भी कुशाग्र 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना दम दिखाएंगे। जबकि बॉक्सिंग में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. वेटलिफ्टिंग में मिराबाई चानू से भी उम्मीद होगी। वे 55 किलोग्राम महिला वर्ग में दांव लगाएंगे।

ये भी पढ़ें : Viral Video: Dhoni को देख फैंस हुए जोश हाई, चिल्ला चिल्ली कर कहने लगे ‘माही भाई-माही भाई!’

महिला हॉकी की बात करें तो भारत का मुकाबला वेल्स से होना है। यह मुकाबला रात 11.30 बजे से खेला जाएगा। रात 11.30 बजे ही भारतीय टीम बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगी। लॉन बॉल्स में तानिया चौधरी आज दोपहर एक बजे से मैदान में हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button