Maha Kumbh 2025: कांग्रेस हिंदुओं की आस्था का उड़ा रही मजाक…खड़गे के डुबकी लगाने वाले बयान पर बीजेपी
Maha Kumbh 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गंगा में डुबकी लगाने संबंधी बयान पर सियासी बवाल मच गया है। खड़गे के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी महाकुंभ में हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ा रही है। बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मैं खड़गे जी और सोनिया जी को चुनौती देता हूं कि क्या वे दूसरे धर्मों के बारे में ऐसा बयान दे सकते हैं? क्या वे बता सकते हैं कि हज जाने से क्या होगा? सनातन के खिलाफ उनके शब्द शर्मनाक हैं। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को इस पर सफाई देनी होगी।
पात्रा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आप इटली जाकर डुबकी लगा सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन मां गंगा और हमारे पवित्र महाकुंभ पर आप इस तरह की टिप्पणी करें यह ठीक नहीं है। गंगा हमारी मां है, जब हम उन्हें हाथ में लेकर मंत्रोच्चार करते हैं तो हमारी आस्था मजबूत होती है। खड़गे को अपने इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
पढ़े : देवकीनंदन ठाकुरजी ने सनातन बोर्ड को बढ़ाया आगे
क्या कहा खड़गे ने?
दरअसल, मध्य प्रदेश के महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा, क्या देश में गरीबी मिटेगी, क्या भोजन मिलेगा? मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। इस देश में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और लोग होड़ में डुबकी लगा रहे हैं। लोग तब तक डुबकी लगाते रहते हैं जब तक उन्हें टीवी पर अच्छी डुबकी न मिल जाए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
महाकुंभ में शामिल हुए अमित शाह, संगम में लगाई डुबकी
खड़गे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंचे और साधु-संतों के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे थे। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही लेटे हुए हनुमान समेत कई अन्य जगहों के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आए।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी महाकुंभ पहुंचे थे। अखिलेश भी त्रिवेणी घाट पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने कई साधु-संतों से आशीर्वाद भी लिया।

