ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः गहलौत की दोनों हाथों में लड्डू रखने की चाह रहेगी अधूरी, पायलट की लगेगी लॉटरी !  

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत इन दिनों भारी उलझन में हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी बनाने का निर्देश दिया है। लेकिन वे राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कह दिया है कि पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद का नियम लागू रहेगा। इसके बाद अशोक गहलौत के हाथों से मुख्यमंत्री पद जाना तय है। 26 सितम्बर को अशोक गहलौत नामांकन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।

अशोक गहलौत के राजस्थान के मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की लॉटरी लग सकती है। मुख्ममंत्री बनने के लिए सचिन ने जोड़तोड़ करनी शुरु कर दी है। गहलौत के पद से हटने पर पायलट को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है।

यह भी पढेंः10 करोड़ का इंजेक्‍शनः स्पाइनल मस्कुलर एट्रापी-2 से ग्रस्त 13 साल की सारा फात्मा की जिंदगी खतरे में

लेकिन अशोक गहलौत कांग्रेस अध्यक्ष बन ही जाएंगे, यह निश्चित नहीं है। गहलौत बेशक गांधी परिवार के बहुत विश्वनीय व नजदीकी हैं। माना जा रहा है कि बेशक गहलौत अध्यक्ष बन जाएं, लेकिन वे पार्टी हित में स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पाएंगे। उन्हें हर फैसले के लिए पहले गांधी परिवार से मुहर लगवानी होगी।

उधर शशि थरुर कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार हैं। गहलौत के मुकाबले में थरुर की छवि ज्यादा अच्छी है। उनकी छवि एक मुखर कांग्रेसी की है। गांधी परिवार के चाटुकार भले ही उन्हें वोट न दें, लेकिन अधिकांश पार्टी के सच्चे शुभचिंतक उनके समर्थक हैं। शशि थरुर चुनाव में गहलौत को पटखनी देने में सक्षम हैं। यदि ऐसा हुआ तो अशोक गहलौत की स्थिति न घर के रहे, न घाट के, हो सकती है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button