ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीति

मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे नहीं टिक सकते

Political News Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच की चुनावी लड़ाई चरम पर है। इज्जत और इकबाल सबसे दाव पर लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश में बार -बार पीएम मोदी पहुँच रहे हैं और अपने इकबाल को दिखा भी रहे हैं। मोदी की सभा में खूब भीड़ भी जुट रही है और जयकारे भी ही लग रहे हैं।
आज सूबे के बैतूल में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर खूब हमले किये। बिना नाम लिए राहुल गांधी को भी लपेटे में लिया। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों को देश की प्रगति दिखाई ही नहीं पड़ती। उन्हें देश की उपलब्ण्धि नहीं देखने की आदत सी हो गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आजकल सातवें आसमान पर हैं लेकिन उन्हें अपनी हकीकत भी नहीं दिख रही है। हर जगह लोग उन्हें भगा रहे हैं लेकिन वे मानते ही नहीं। यह सब न देखने की कांग्रेस के लोगों की बीमारी है।

Read More: Latest Hindi News Madhya Pradesh | Madhya Pradesh Samachar Today in Hindi

राहुल पर तंज कस्ते हुए मोदी ने कहा कि कल एक ज्ञानी नेता कह रहे थे भारत में ज्यादातर लोगों के पास चीनी से बने मोबाइल है। लेकिन कांग्रेस के लोग न जाने किस दुनिया में रहते हैं। उनके शासन काल में मात्र 20 हजार करोड़ के ही मोबाइल बनते थे लेकिन आज देश में साढ़े तीन लाख करोड़ के मोबाइल बन रहे हैं। लेकिन यह सब उस महाज्ञानी नेता को नहीं दिख रहा। सच तो यही है कि आज दुनिया में मोबाइल बनाने में भारत का स्थान दुसरा हो गया है। लेकिन उस नेता को और कांग्रेस को कुछ दिखता ही नहीं। भारत आज एक लाख करोड़ के मोबाइल को निर्यात भी कर रहा है।
मोदी यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मेक इन इंडिया की बात तो कुछ लोग खुभ कर रहे हैं लेकिन वे वोकल फॉर लोकल की बात नहीं करते। उनहेर हर चीज विदेशी ही अच्छी लगती है। कोंग्रेसी को यह सब करने में शर्म आती है। वे स्वदेशी नहीं चाहते।

Read More News: Latest Hindi News Politic’s | Politic’s Samachar Today in Hindi

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस वाले बहुत से वादे कर रहे हैं। लेकिन सच तो यही है इनकी सरकार अब तक किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। अब इनकी पोल खुलती जा रही है और ये लोग मुँह छुपाते भाग रहे हैं। सच तो यही है कि इस देश में एक ही गार्टन टी चलती है और वह है मोदी की गारंटी। मोदी जो भी गारंटी देता है वह पूरा होता है। कांग्रेस वाले आजकल साधु संतो के फेर में प;अड़े हुए हैं। लेकिन वह नहीं जानते कि जिस पार्टी को जुआंटा नकार देती है उसे कभी गले नहीं लगाती। साधु के आशीर्वाद से चुनाव नहीं जीते सकते। चुनाव तो जनता के आशीर्वाद से ही जीते जाते हैं। और जनता बीजेपी के साथ है। इस चुनाव में भी जनता बीजेपी को ही वोट देगी।
मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस वाले आदिवासी राजनीति की बात करते हैं। उनके कल्याण की बात करते हैं। लेकिन जबतक उनकी सरकार थी आदिवासियों की क्या हालत थी कौन नहीं जानता। उनको खाना पानी भी नहीं मिलता था। लेकिन आज देश का आदिवासी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन ये सब कई नेताओं को नहीं दिख रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button