ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

तीर्थ धाम बटेश्वर: दीपदान में हजारों दीपों से झिलमिलाई तीर्थ बटेश्वर की मंदिर श्रंखला

दीपदान सपा संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को समर्पित रहा। यमुना के घाटों पर दीपों से धरतीपुत्र मुलायम सिंह अमर रहें लिखा गया। स्थानीय सपान नेताओं ने अपने प्रिय नेता की याद में परपंरागत दीपदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आगरा। बाह ब्लॉक क्षेत्र के तीर्थ धाम बटेश्वर में हर साल की तरह इस बार भी पंरपरागत दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत दीपावली के पंचोंत्सव त्योहार पर हजारों दीपों से तीर्थ बटेश्वर की मंदिर श्रंखला झिलमिलाई। यह दृश्य देखते ही बनता था।

इस बार दीपदान सपा संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को समर्पित रहा। यमुना के घाटों पर दीपों से धरतीपुत्र मुलायम सिंह अमर रहें लिखा गया। स्थानीय सपान नेताओं ने अपने प्रिय नेता की याद में परपंरागत दीपदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढेंःगाज़ियाबाद पुलिस की सराहनीय पहल: कौशाम्बी पुलिस ने मलिन बस्तियों में बांटी मिठाईयां

दीपावली पर हर वर्ष यमुना नदी के घाटों पर पारंपरिक रूप से दीपदान किया जाता है। सपा नेताओं ने दीपदान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद किया। बटेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये गये दीपदान कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button