Mainpuri Candidate Dimple Yadav: मां डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति यादव का लोकसभा छेत्र में तूफानी दौरा
aditi yadav went from village to village asking for votes for her mother, workers gave a warm welcome.
Mainpuri Candidate Dimple Yadav: जनपद मैनपुरी का 2024 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही प्रत्याशी चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाए और लोगों से जनसंपर्क करते देखे जा रहे हैं।
प्रत्याशी अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में जाके लोगों से मिल रहें है, उनसे वाते कर रहें है, और लोगों से उनकी सभी जरुरतें पुरी करने का वादा कर रहें है। इस बिच समाजवादी पार्टी के बड़े चहरे भी मेदानी स्तर पर जाके लोगो से वोट देने की अपिल करते दिख रहें है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति यादव भी अपनी मां के लिए चुनाव मैदान में प्रचार प्रसार के लिए उतर चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे आज भी अपनी मां के साथ नहीं अकेले ही लोगों से जब संपर्क कर रही हैं। और मंच से मतदाताओं से अपनी मां को जिताने की अपील कर रही हैं। इसी बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, राजनीति में उनकी बढ़ती सक्रियता उनकी राजनीति में एंट्री लेने की ओर इशारा कर रही हैं।
मां डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति यादव का मैनपुरी लोकसभा छेत्र में तूफानी दौरा हुआ। जिसमें अदिति यादव ने गांव गांव जाकर मां के लिए वोट मांगे और चुनाव प्रचार भी किया, इस बिच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव में तूफानी दौरे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से लोकसभा उम्मीदवार डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव ने आज करहल विधानसभा के गावों में तूफानी दौरे किए। जिसमे नगला झडू, नगला पड़रा, नगला वीरे, सड़, नगला मचे, खेड़ा, नगला टीका,आदि गाँव में जाकर तपती धूप में लोगों से मिलकर जनसम्पर्क किया। उसके बाद वह गाँव बोझा पहुंची जहां उनका होती लाल यादव ने चांदी का मुकुट और समाजबादी पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया।
इसके बाद अदिति यादव ने अपनी मां के लिए लोगों से वोट मांगे। भले ही अदिति यादव फिलहाल मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रही हो, लेकिन राजनितीक विशलेशकों की माने तो अदिति यादव का राजनीति की तरफ सक्रिय होना मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी का जल्द राजनीति में एंट्री लेने की और इशारा कर रहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे भी कर रहे प्रचार
इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्य़मन सिंधिया को भी अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया था। महाआर्य़मन सिंधिया का राजस्थान में बहुत बोल बोलो माना जाता है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि, महाआर्य़मन सिंधिया भी जल्द राजनीति में अपने सफर की शुरूवात करने वाले है।