ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Debina Bonnerjee Baby Girl: इस कपल ने दूसरी बेटी का किया स्वागत, टीवी एक्ट्रेस ने 7वें महीनें में ही नन्हीं परी को दिया जन्म

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी अपनी बेटी लियाना (Debina Bonnerjee Baby Girl) के जन्म के कुछ ही महीनों के भीतर दूसरी बार माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने 11 नवंबर 2022 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पति रगें हमेशा सपोर्ट सिस्टम

पहले तो ये जान लीजिए कि देबिना (Debina Bonnerjee Baby Girl) ने अपने सपनों के राजुकमार और पौराणिक टीवी शो ‘रामायण’ के सह-कलाकार गुरमीत चौधरी से शादी की है। कपल ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी बच्ची लियाना चौधरी के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। हालांकि, उनकी पहली गर्भावस्था आसान नहीं थी। उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा और इस सब में उनके पति उनके सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम थे। अब कपल ने अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है।

दरअसल, 11 नवंबर 2022 को गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee Baby Girl) ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी देबिना के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने घोषणा की है कि वह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। शेयर की गई फोटो में गुरमीत पत्नी देबिना के माथे पर किस करते दिख रहे हैं। वहीं देबिना बैलून को पकड़े हुए हैं।

फोटो में लिखा है, ‘यह एक लड़की है।’ इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ”दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बन रहे हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी चाहते हैं, क्योंकि हमारी बेबी जल्द ही दुनिया में आ गई है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपना प्यार बरसाते रहें।” इस कैप्शन से ये तो साफ है कि देबिना ने समय से पहले अपनी बच्ची को जन्म दे दिया है।  

यह भी पढ़े: KBC14: कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने पत्नी के गुस्से पर कही ये बड़ी बात, बताया वो भी हैं इसके शिकार

वीडियों में कपल लग रहें क्यूट

7 नवंबर 2022 को देबिना ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने मैटरनिटी फोटोशूट से अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में प्यार में पागल जोड़े को ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते देखा गया था। जहां देबिना थाई-स्लिट बॉडी-हगिंग गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं गुरमीत एक सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। देबिना को अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया था।

इससे पहले, 14 अक्टूबर 2022 को देबिना ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में तीनों को लाल रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। देबिना ने सिंदूर-लाल रंग का सूट चुना था। वहीं गुरमीत रेड कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, गुजराती प्रिंटेड लहंगे में उनकी बेटी लियाना ने शो को चुरा लिया था। तस्वीर को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा था, “मेरा पूरा दिल एक तस्वीर में।”

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button