ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Diwali Rangoli 2022: दिवाली घर के आंगन में बनाएं ये खास डिजाइन वाली रंगोली, लोग घर में घुसते ही करेंगे तारीफ

नई दिल्ली: दीवाली का त्योहार दीपों का त्योहार (Diwali Rangoli 2022) कहलाता है। यह हिंदू धर्म में सबसे बड़ा और विशेष त्योहार है। इस दिन केवल दिये ही नहीं बल्कि तरह तरह के पकवान, नए कपड़े पहनें जाते हैं और रंगोली बनाई जाती है। जिस तरह दीवाली पर दिए जलाने का अलग महत्व है ठीक उसी तरह इस दिन रंगोली बनानें का भी अपना अलग ही महत्व है। दीवाली पर बाजारों में तरह-तरह के सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रहती है।

अब जब त्योहार नजदीक आ गया है तो, बाजारों में रंगोली ड्राइंग भी देखनें को मिल रही है। बाजार में आकर्षक रंगोली रंग और विभिन्न रंगोली डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी इस दीवाली अपने दरवाजे के सामने खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ अलग तरह की रंगोली बताने जा रहे हैं। हम आज आपको रंगोली के कुछ आसान डिजाइन बताएंगे जिसे बनाना भी आपके लिए आसान होगा और इससे आपका घर भी बेहद आकर्षक लगेगा।

ये भी पढ़ें- Deepotsav 2022:छोटी दीवाली पर अयोध्या की शोभा बढ़ाने जाएंगे पीएम मोदी, सरयू घाट पर दीपोत्सव में शामिल होंगे शामिल

देखिये ये अनोखे डिजाइन..

1. सुंदर और आसान रंगोली

दीवाली पर रंगोली बनाना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, हर कोई रंगोली नहीं बना सकता। ऐसे समय में आप केवल दीये और लालटेन की सहायता से एक आसान, सुंदर और सरल रंगोली बना सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा.

2. फूलों की रंगोली

इस दीवाली आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करने के बजाय अलग-अलग रंगों के फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं। आप इस रंगोली को तरह-तरह के पत्तों और रोशनी से भी सजा सकते हैं। ये आपको बनानें में भी सरल लगेंगे और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

3. मिरर रंगोली

इस दीवाली आप भी शीशे की रंगोली बना कर यूनिक लुक दे सकते हैं। इस रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग रंग मिला सकते हैं। यह तरह तरह शिशे के डिजाइन आपको बाजार से मिल जाएंगे। आप इस पर रंग लगाकर घर में रंगोली बना सकते है.

4. मयूर रंगोली

हर दीवाली पर मोर की रंगोली बनाई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंगोली देखने में बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगती है। साथ ही यह रंगोली अन्य रंगोली की तुलना में थोड़ी अधिक आकर्षक भी लगती है।

5. स्वास्तिक रंगोली

इस दीवाली आप गेंदे के फूलों से बनी स्वस्तिक रंगोली भी बना सकते हैं। यह रंगोली बहुत ही सिंपल है। मंदिर के बाहर, घर के बाहर भी ऐसी रंगोली अनूठी लगती है। नारंगी और पीले गेंदे के फूलों से सजी रंगोली सबसे अलग दिखेगी।

6. चावल की रंगोली

दीवाली पर हर कोई अलग-अलग रंगों, फूलों, आकर्षक डिजाइनों की रंगोली बनाता है। हालांकि, यदि आप इस दीवाली कुछ अनोखी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप चावल से बनी रंगोली भी बना सकते हैं। इसमें आप अपनी रंगोली को आकर्षक लुक देने के लिए चावल के दानों को अलग-अलग रंगों से रंग सकते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button