Sliderक्राइमन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Ranchi shot Dead DJ operator Jharkhand: रांची के बार में कहासुनी के बाद DJ को मारी गोली

DJ shot after altercation in Ranchi bar

Ranchi shot Dead DJ operator Jharkhand: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में रविवार 26 मई की रात 1:20 बजे व्यवसायी अभिषेक सिंह ने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गया से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रतीक, समरीउद्दीन और मुत्युंजय को भी गिरफ्तार किया गया है। चुटिया थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इस बात पर बार का माहौल हुआ खराब

पुलिस का कहना है कि अभिषेक अपने दोस्तों समरीउद्दीन, अयाम अनवर, प्रतीक, मुत्युंजय यादव, प्रकाश और प्रकाश के एक दोस्त के साथ बार में बैठकर शराब पी रहा था। बार के दूसरी तरफ कुछ युवक-युवतियां भी मौजूद थे। बार में डीजे बज रहा था। वहां बैठी महिलाओं ने डीजे की आवाज कम करने को कहा।

इस मामले पर अभिषेक और उसके दोस्त ने कहा कि डीजे बजेगा लेकिन आवाज कम नहीं होगी। इसी बात पर अभिषेक और उसके दोस्तों का लड़कियों से झगड़ा हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर सभी को बार से बाहर निकाल दिया गया। लड़कियों के साथ जो लड़के थे वो सब चले गए।

बाउंसरों ने अभिषेक और उसके दोस्तों को बुरी तरह पीटा

इसके बाद अभिषेक अपने दोस्तों के साथ बार में आया और शराब पीने लगा। अभिषेक और उसके दोस्त बार में मौजूद बाउंसर से बहस करने लगे कि उन्हें पहले बार से बाहर क्यों निकाला गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बार में मारपीट होने लगी। सभी बाउंसरों ने मिलकर अभिषेक और उसके दोस्तों को पीटा और बार से बाहर निकाल दिया। मारपीट में अभिषेक और उसके दोस्तों के कपड़े भी फट गये।

अभिषेक गुस्से में घर पहुंचा और अपना लाइसेंसी हथियार राइफल लेकर बार में चला गया। अभिषेक ने बार के नीचे मौजूद गार्ड से पूछा कि बार खुला है या बंद है। गार्ड ने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद अभिषेक लिफ्ट में ऊपर गया और बार के मेन गेट के पास खड़े संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपी फरार

डीजे की हत्या के बाद कारोबारी अभिषेक सिंह बार में पहुंचे। वहां पांच राउंड फायरिंग कर काफी देर तक उत्पात मचाया। उसने वहां से गुजर रहे लोगों को रोका और गोली मारने की धमकी देने लगा। एक अधिकारी बार के नीचे पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही कार में सवार होकर भाग गए।

पुलिस कर्मियों ने अपने हथियार तान रखे लेकिन कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी और कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

अभिषेक गया से, मैनेजर रामगढ़ से गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि कारोबारी अभिषेक ने पीने के पानी की एजेंसी ले रखी है। उनका शहर के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई का काम है। आरोपी पुंदाग स्थित सेल सिटी में रहता है। देर रात बार में हत्या करने के बाद आरोपी अभिषेक कार से भाग रहा था, लेकिन कचहरी चौक के पास अभिषेक की कार एक बस से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोपी ने कार को अपने एक दोस्त के गैराज में पार्क कर दिया और फिर दूसरी कार से गया की ओर भाग गया। रांची पुलिस ने गया पुलिस की मदद से आरोपी को अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रतीक को रामगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। प्रतीक रामगढ़ में बैंक मैनेजर हैं।

पुलिस ने आरोपियों की कार से गोली और खोखा बरामद किया है। सरिये के नीचे गोली चलाने के बाद आरोपी उसका खोखा उठाकर अपने साथ ले गया था। अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद उसका हथियार जब्त कर लिया गया है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Back to top button