उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मुख्यमंत्री के आगमन के दिन टॉनिका सिटी में बुजुर्ग दंपति की घर में ही गला घोंटकर हत्या

एसएसपी मुनिराज का कहना है कि मृतक गरीब थे। वे पिछले 15 साल से कबाडा बीनने कर अपना जीवन यापन करते थे। घर में जो भी सामान था, वह वैसा ही है। प्रथम दृष्टया हत्यारों का मकसद केवल हत्या करना  लगता है। हत्यारों पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयीं हैं।

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद आ रहे हैं। इसी दिन बदमाशों ने जनपद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। इससे पुलिस महकमें में सूचना मिलते ही हड़कंप मचा गया। मुख्यमंत्री के कोपभाजन के डर से आला अफसर सहमें हुए हैं।

बदमाशों में थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की चर्च कॉलोनी की दौलत नगर में पति-पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग दंपति के शव घर में मृत अवस्था में मिले हैं। मृतकों की पहचान इब्राहिम (60) व उसकी पत्नी हाजरा (55) के रुप में हुई है।

गाजियाबाद में दोहरे हत्याकांड की जांच करने जाते पुलिस अधिकारी

डबल मर्डर की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, एसपी ग्रामीण ईरज रजा सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर हत्या की गयी है। घर का सारा सामान ज्यों का त्यों है। हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं हुई है।

एसएसपी मुनिराज का कहना है कि मृतक गरीब थे। वे पिछले 15 साल से कबाडा बीनने कर अपना जीवन यापन करते थे। घर में जो भी सामान था, वह वैसा ही है। प्रथम दृष्टया हत्यारों का मकसद केवल हत्या करना  लगता है। हत्यारों पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयीं हैं।

मृतक दंपति के बेटी फातिमा पास में ही रहती है। जब वह आज सुबह उन्हें दूध पहुंचाने के लिए गयी, तो घटना का पता चला। मृतकों की बेटी से पूछताछ करके अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button