उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 2 बसों में टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, 15 यात्री घायल

यह भीषण हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुआ। यहां ओवरटेक करते समय दो बसें आपस में टकरा गयीं। इसमें तीन लोगों को मौत हो गयी। इस दुर्घटना में ड़ेढ दर्जन यात्री घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा। रविवार की सुबह यहां ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 2 बसों का आपस में भिडंत हो गयी। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक घायल हो गये।

इन घायलों को नोएडा के यथार्थ अस्पताल व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी गयी है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढेंः Trees Cutting: हंडिया क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई जारी,वन विभाग के अधिकारी बने हैं अंजान

यह भीषण हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुआ। यहां ओवरटेक करते समय दो बसें आपस में टकरा गयीं। इसमें तीन लोगों को मौत हो गयी। इस दुर्घटना में ड़ेढ दर्जन यात्री घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।

बताया गया है कि दुर्घटना की शिकार हुई एक बस मप्र के शिवपुरी से दिल्ली आ रही थी। दूसरी बस यूपी के प्रतापगढ से आनंद विहार से दिल्ली रही थी। नॉलेज पार्क में ओवरटेक करने में दोनों आपस में भिड़ गयी। मामले की जांच की जा रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button