उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Trees Cutting: हंडिया क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई जारी,वन विभाग के अधिकारी बने हैं अंजान

क्षेत्रवासियों को कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक नहीं लगायी जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पेड़ों की कटाई न रोकी गई तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण की समस्या बढ रही है। प्रदूषण बढने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। उन्हे फेफड़ा एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है।

प्रयागराज। वन अधिकारियों की लापरवाही से हंडिया क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारी जानबूझकर निष्क्रिय बने हुए हैं। इसी का फायदा वन माफिया उठा रहे हैं।

यह पूरा मामला प्रयागराज जिले के हडिया थाना क्षेत्र के अन्हवा का है। यहां पर  हरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला जारी है। वन माफिया को शासन-प्रशासन का जरा सा ख़ौफ़ नहीं है। वन माफिया वर्षों से पुराने पेड़ों की कटाई के साथ-साथ हरे पेड़ों की कटाई कराने में लगा है। इससे पर्यावरण बढाने के सरकार के प्रयासों पर पानी फेरता नजर आ रहा है।

यह भी पढेंः CM Yogi  बोले- राहुल गांधी सेना के अपमान के लिए देश की जनता व सेना से माफी मांगें

क्षेत्रवासियों को कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक नहीं लगायी जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पेड़ों की कटाई न रोकी गई तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण की समस्या बढ रही है। प्रदूषण बढने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। उन्हे फेफड़ा एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रभागीय वन अधिकारी वन माफिया के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है। वाही करते है!!

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सरकार करोड़ों रुपए पौधे लगाने में खर्च कर रही है।  वहीं वन माफिया अपने निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों भी जिम्मेदार हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button