ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

INS Mormugao: सबसे शक्तिशाली INS मोरमुगाओ के नौसेना में शामिल होना ऐतिहासिक पलः राजनाथ सिंह

INS मोरमुगाओ की लक्ष्य भेदने (मारक) की क्षमता 300 किलोमीटर है। इसमें 22 एमएम गन लैस है। इस पर दो हेलीकाप्टर उतारे जा सकते हैं। मोरमुगाओ पर एके 630 एंटीगन मिसाइल गन (Anti Gun Misael Gun) सिस्टम लगा है। इसकी गति 30 समुद्री मील से भी अधिक है।

नई दिल्ली/ मुंबई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारतीय नौसेना (Indian Navy) को INS मोरमुगाओ (Mormugao) सौंपा। यह स्वदेशी युद्धपोत मुंबई के डॉकयार्ड में तैनात रहेगा। मोरमुगाओ युद्धपोत DRDO (Defence Research and Development Organisation) द्वारा तैयार किया गया।

केन्द्रीय रक्षा ने इस अवसर पर नौसेना को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि INS मोरमुगाओ  (Mormugao) नौसेना (Indian Navy) में शामिल होना देश के लिए ऐतिहासिक पल है। मोरमुगाओ भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला सबसे शक्तिशाली युद्धपोत हैं। इसका नाम गोवा के बंदरगाह के नाम पर रखा गया है।

INS मोरमुगाओ को नौसेना को सौंपने के कार्यकम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य

INS मोरमुगाओ से हिन्द महासागर में देश की समुद्री सुरक्षा मजबूत व चौकचौबंद हो गयी है। नये युद्धपोत के Indian Navy की ताकत और बढने से दुश्मन देशों खासकर पाकिस्तान व चीन में खलबली मच गयी है।

यह भी पढेंः Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 2 बसों में टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, 15 यात्री घायल

बता दें कि INS मोरमुगाओ (Mormugao)  एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से लैस है। इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। इसका कुल वजन 7400 टन है। इसका डिजाइन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने किया है, जबकि निर्माण मझगांव डॉक शिव बिल्डर्स लिमिटेड मुंबई ने किया है।

INS मोरमुगाओ की लक्ष्य भेदने (मारक) की क्षमता 300 किलोमीटर है। इसमें 22 एमएम गन लैस है। इस पर दो हेलीकाप्टर उतारे जा सकते हैं। मोरमुगाओ पर एके 630 एंटीगन मिसाइल गन (Anti Gun Misael Gun) सिस्टम लगा है। इसकी गति 30 समुद्री मील से भी अधिक है।   

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button