ट्रेंडिंग

Firing in College: भायला इंटर कॉलेज में छात्रों के एक गुट ने गोलियां बरसायीं, 2 छात्र घायल, अफरा तफरी मची

घटना की सूचना पाकर एसएसपी विपिन ताड़ा भायला इंटर कॉलेज पर पहुंचे। उन्होने बताया कि गोली चलाने वाले भी स्कूल के ही छात्र है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। इसके साथ ही एसओजी और स्थानीय पुलिस को भी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी सहारनपुर के नेतृत्व में कर रही है।

सहारनपुर। देवबंद के भायला स्थित इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के विवाद हो गया। इस पर एक गुट ने दूसरे गुट पर दो छात्रों को गोली मार दी। घटना के बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गयी। उधर घायल दोनों छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर होने का दावा किया गया है।

घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी देते सहारनपुर के एसएसपी विपिन ताडा

घटना की सूचना पाकर एसएसपी विपिन ताड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया  कि गोली चलाने वाले भी स्कूल के ही छात्र है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। इसके साथ ही एसओजी और स्थानीय पुलिस को भी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी सहारनपुर के नेतृत्व में कर रही है।

यह भी पढेंः Terrible Accident: एक्सयूवी कार नीलगाय से टकरायी, फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों की मौत, चार घायल 

एसएसपी ने स्कूल के प्रबंध तंत्र से भी बात की। उन्होने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। सवाल उठ रहा है कि छात्र अवैध शस्त्र लेकर स्कूल में कैसे पहुंचे। उधर पुलिस स्कूल में गोली चलने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी मांगी।

विपिन ताड़ा का दावा है कि गोली चलाने के आरोपियों की पहचान हो गयी है। बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देवबंद पुलिस घटना जांच करके गोली चलाने के वास्तविक कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया छात्रों में आपसी गुटबाजी की बात सामने आयी है।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button