Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

Former Foreign Minister Death: नही रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ निधन

Former Foreign Minister Natwar Singh is no more, died in Medanta Hospital, Gurugram

Former Foreign Minister Death: मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह का शनिवार 10 अगस्त की देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उन्हें एक महान कूटनीतिज्ञ और कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता था। नटवर सिंह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। नटवर सिंह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म भरतपुर में 16 मई 1929 को हुआ था। नटवर सिंह एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने मनमोहन सरकार में मई 2004 से दिसंबर 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके बेटे जगत सिंह वर्तमान में भरतपुर के नदबई से भाजपा विधायक हैं। नटवर सिंह की पत्नी हेमिंदर कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बहन हैं। नटवर सिंह का अंतिम संस्कार आज यानी 11 अगस्त को दिल्ली में होगा। नटवर सिंह एक बार राज्यसभा सांसद रहे और
दो बार लोकसभा रहे।

राजनयिक से राजनेता तक

नटवर सिंह एक भारतीय राजनयिक और राजनेता थे। वे 1953 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। उन्होंने यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1963 और 1966 के बीच कई संयुक्त राष्ट्र समितियों में कार्य किया। 1966 में इंदिरा गांधी के अधीन उन्हें प्रधान मंत्री सचिवालय में तैनात किया गया था। वे 1971 से 1973 तक पोलैंड में भारत के राजदूत रहे। फिर 1980 से 1982 तक उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया।

सिंह विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे। 1984 में नटवर सिंह को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसी साल उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय विदेश नीति पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाले नटवर सिंह नेहरू-गांधी परिवार के बेहद करीबी लोगों में से एक थे। नटवर सिंह एक अच्छे लेखक भी थे।

सीएम भजनलाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित सुश्री नटवर सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। सीएम भजनलाल ने कहा कि वह भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। नटवर सिंह के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लगातार शोक संदेश आ रहे हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button