Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगराजनीति

2024 LokSabha Election Update: स्मृति ईरानी के समर्थन में प्रचार करने अमेठी पहुंचे कैबनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह

2024 LokSabha Election Update: लोकसभा प्रत्यासी स्मृति ईरानी के समर्थन में प्रचार करने अमेठी पहुंचे कैबनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कोंग्रेस पर जमकर निशाना शाधा। स्वतन्त्र देव सिंह ने भारत सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए स्मृति ईरानी के लिए अमेठी की जनता से वोंट करने की अपील की। वहीं मीडिया से बात करते हुए स्वतन्त्र देव सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले 70 सालों में कोंग्रेस ने केवल देश को लूटा है, और भृष्टाचार किया है। कांग्रेस ने हमेसा पिछड़ी व अनसूचित जाति के खिलाफ ही काम करती आई है।

दरसल संग्रामपुर ब्लॉक के अम्मर पुर बाजार में पहुंचे कैबनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जहाँ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कैबनेट मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता के बीच मे गिनाया और भाजपा प्रत्यासी स्मृति ईरानी के लिए जनता से वोंट करने की अपील की और कांग्रेस को जमकर आड़े हांथो लेते हुए जुबानी हमला किया।

वहीं स्वत्रंत देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिये जनता जनार्दन ने कांग्रेस को नकार दिया है।जनता विकास के नाम पर वोटिंग करेगी।आजादी के बाद करोड़ो लोगो के पास अपना बैंक अकाउंट है इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड है।पहले पक्का मकान नही था आज करोंडो लोगो के पास पक्का मकान है शौचालय गैस का कनेक्शन बिजली का कनेक्शन है अच्छी रोड है अच्छी सड़के है वन्देमातरम है रेलवे स्टेशन का सौन्द्रीय करण हुआ है। देश मे आज कानून का राज है पहले बम फटते थे आज बम नही फट रहे है।

कैबनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि, आज गरीब खुशहाल है और उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा जीत रही है।कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में केवल देश को लूटा है भृष्टाचार किया है पिछडो के खिलाफ अनसूचित जाति के खिलाफ हमेसा रही है। आज मोदी सरकार में सबको पक्का मकान मिला है मुसलामानों को भी मकान मिला है धारा 370 हटने से वहॉं के मुसलमानों को रोजगार मिला है इस वजह से जनता आज मोदी जी के साथ है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button