उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Gangrape & Rape: गाजियाबाद में 15 वर्षीया किशोरी से गैंगरेप, 11 साल की बच्ची से रेप

गाजियाबाद। जनपद में कस्बा मुरादनगर में 15 वर्षीया किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरी ओर जनपद के थाना इंदिरापुरम की कनावनी पुलिस चौकी के कसाना मार्केट में 11 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई। पुलिस ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादनगर में 15 वर्षीय किशोरी से गैंग रेप मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक नाजिम और जाहिद को गिरफ्तार किया है। आरोप है इन दोनों ने एक 15 साल की लड़की से गैंग रेप (Gangrape)किया था। पीड़िता 10 जनवरी की देर शाम अपनी मां से नाराज होकर घर से निकली थी। रास्ते में ई रिक्शा चालकों ने उसको बैठा लिया और एक सुनसान घर में ले जाकर रेप किया। इसके बाद उन्होंने लड़की को रात में दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। लेकिन वह गाजियाबाद में बस से उतर गयी थी। आधी रात में किशोरी को बस से अकेले उतरते देख पुलिस की उस पर नजर पड़ी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामले का पता चला।

पीड़िता ने बताया रात को करीब साढ़े 7 बजे दोनों लड़के उसे एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। वहां उन दोनों ने उससे रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने रात साढ़े 10 बजे उसे मुरादनगर बस स्टैंड ले जाकर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं होने की वजह से रात 12 बजे गाजियाबाद में उतर गई थी।

यह भी पढेंःJoshimath Clamity:होटल मलारी इन के बाहर धरना, मांगा 60 करोड़ की मुआवजा, धामी खुद जोशीमठ पहुंचे


उधर इंदिरापुरम की कनावनी पुलिस चौकी के कसाना मार्केट में अपने भाई-भाभी के साथ किराए के मकान में रहने वाली 11 साल की लडकी से पडोसी युवक ने बलात्कार किया। पीड़िता का भाई मजदूरी करता है और भाभी घरेलू सहायिका है। पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाला 26 वर्षीय अजय नोएडा की एक कंपनी में हाउस कीपिंग जॉब करता है। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अजय ने बच्ची को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया और रेप किया।

ACP स्वतंत्र सिंह रेप की घटना के बारे में जानकारी देते हुए


शाम करीब 6 बजे बच्ची जब कमरे से बाहर निकली तो भाभी ने बच्ची को बदहवास अवस्था में देखा। बच्ची ने भाभी को बताया कि अजय ने उसके साथ गंदा काम किया है। ये बात सुनते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। ACP स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रेप के आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। साल 2020 में अजय की शादी हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। पत्नी साल 2021 में विवाद के चलते उसको छोड़कर जा चुकी है। घटना के समय आरोपी नशे में था। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button