ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमनोरंजन

वापस मिला खोया हुआ रुतबा, गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान

The Richest People in Asia: हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। यहां तक की अडानी की कंपनियों के शेयरों में सुनामी आ गई। लेकिन इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी आखिरकार गौतम अडानी ने वापसी कर ही ली है और वे एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। चलिए बताते है आपको पूरी खबर

Gautam Adani

दुनिया के तमाम अरबपति, बिजनेसमैन फायदे के साथ-साथ बड़े-बड़े नुकसान भी झेलते है। ऐसे में इन अरबपतियों को हो रहे फायदे पर कई रिसर्च कंपनियों की नज़र भी रहती है। जो इनकी बढ़ती संपत्ति पर बराबर नज़र रखती है। ऐसे में ही एक कंपनी है हिंडनबर्ग। हिंडनबर्ग (Hindenburg), रिसर्च न्यूयॉर्क की कंपनी है जो फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च में माहिर है। इसकी स्थापना 2017 में नाथन एंडरसन ने की थी। साल 2023 में इस कंपनी ने अडानी समूह पर ‘दशकों से स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद अडानी समूह को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। अडानी के शेयर्स लगातार गिरते रहे। लेकिन इन सभी मुसीबतों का सामना करते हुए अडानी एक बार फिर अपनी फॉर्म में आ गए है और उन्होंने एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान होने का रुतबा वापस पा लिया है। यहां खास बात ये है कि अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में इतनी भारी गिरावट आने के बावजूद भी वे फिर से इस स्थान परआ गए हैं।

चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़ा – Gautam Adani

Gautam Adani mukesh ambani and Chinese billionaire Zhong Shanshan

इसके अलावा अगर पहले स्थान की बात करें तो मुकेश अंबानी अभी भी एशिया के अरबपति नंबर वन हैं वहीं चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़ते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए है। यह रुतबा अडानी ने झोंग शानशान से एक दिन पहले ही छिना था। आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, बीते दिनों अपनी कुल संपत्ति के साथ अडानी अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर से 20वें पायदान पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने इस नंबर पर मौजूद चीन के अरबपति झोंग शानशान को पीछे करते हुए Top-10 Billionaires में अपनी जगह बनाई। बता दें कि चीन के अरबपति झोंग शानशान( Zhong Shanshan) की संपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की गिरावट आई और ये कम होकर 63.5 अरब डॉलर रह गई। जिसकी वजह से वे 21वें पायदान पर आ गए।

एशिया के सबसे रईस इंसान है मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani is the richest person in Asia

भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स (Asia’s Ricehst Mukesh Ambani) बने हुए हैं। अंबानी की नेटवर्थ 96.4 अरब डॉलर रुपये है और इतनी संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान भी हैं।

दुनिया के टॉप 10 अरबपति (Top-10 Billionaires)

Top-10 Billionaires
  • ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 224 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।
  • फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) 191 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं।
  • इस लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस 163 अरब डॉलर के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 130 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।
  • वहीं, लैरी एलिसन 127 अरब डॉलर की संपत्ति लेकर पांचवें सबसे अमीर इंसान हैं।
  • अरबपतियों की इस लिस्ट में वॉरेन बफे छठे सबसे अमीर इंसान हैं जिनकी नेटवर्थ 120 अरब डॉलर है।
  • सातवें नंबर पर 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी पेज है।
  • इस लिस्ट में आठवें नंबर पर 112 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ स्टीव बाल्मर है।
  • सर्गेई ब्रिन 111 अरब डॉलर के साथ नौवें सबसे अमीर इंसान हैं।
  • 110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग दसवें सबसे अमीर इंसान हैं।
Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button