Gurugram Heavy Rainfall: गुरुग्राम में तेज बारिश का कहर, जर्जर मकान खाली कराए, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
Gurugram Heavy Rainfall: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, मकानों की दीवारें गिरने और ऑफिस की छत ढहने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जर्जर और क्षतिग्रस्त मकानों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
पढ़े : Haryana News: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बना आफत, कई गांव जलमग्न
सेक्टर-62 में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मचा हड़कंप
गुरुग्राम के सेक्टर-62 में अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण खुदाई की साइट के पास बनी एक रिहायशी इमारत की दीवार गिर गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे में उनके मकान का एक हिस्सा भी धंस गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई तत्काल राहत नहीं मिलने से परिवार को पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
सदर बाजार में ऑफिस की छत गिरी
सदर बाजार क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस की छत अचानक गिर गई। सौभाग्य से हादसे के वक्त ऑफिस खाली था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रांसपोर्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाने का काम शुरू किया। मारुति कुंज इलाके में भी एक मकान की दीवार में दरारें आने से वहां खतरे की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों से खाली कराए मकान
जिला प्रशासन ने बादशाहपुर सहित कई संवेदनशील इलाकों में आधा दर्जन से अधिक मकान खाली कराए हैं। इनमें से कई मकानों में पहले से ही दरारें थीं, जो बारिश के चलते और गंभीर हो गईं। विशेष रूप से बादशाहपुर में एक निर्माणाधीन साइट के पास की तीन इमारतों में दरारें आने के बाद उन्हें दोबारा खाली कराया गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पेड़ गिरने से यातायात बाधित, राहत कार्य जारी
तेज हवाओं और बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य किया और यातायात बहाल करने की कोशिशें तेज की गईं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
प्रशासन की अपील – सतर्क रहें, जर्जर मकानों से दूर रहें
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुराने या कमजोर मकानों में न रहें और मौसम विभाग व प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें। फिलहाल जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

