उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Hunting of Wildanimals: नीलगाय के शिकार के लिए चलायी गोली, महिला को जा लगी

वन्य जीव के शिकार का एक मामला महोबा जनपद के थाना क्षेत्र पनवाड़ी में सामने आया है। यहां नीलगाय का शिकार के लिए शिकारियों ने उस पर गोली चली दी। लेकिन गोली नीयगाय को न लगकर वहां मौजूद महिला को लग गयी। शिकारियों को गोली से घायल महिला का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महोबा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वन्यजीवों (Hunting of Wildanimals) के संरक्षण के तमाम प्रयास कर रही है। इसी क्रम में वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगा हुई है। इससे बावजूद वन्य जीवों का शिकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

वन्य जीव के शिकार (Hunting of Wildanimals) का एक मामला महोबा जनपद के थाना क्षेत्र पनवाड़ी में सामने आया है। यहां नीलगाय का शिकार के लिए शिकारियों ने उस पर गोली चली दी। लेकिन गोली नीयगाय को न लगकर वहां मौजूद महिला को लग गयी। शिकारियों को गोली से घायल महिला का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढेंःDefence Minister: राजनाथ सिंह ने बोला- भारतीय सेना के पास 68 % स्वदेशी हथियार होंगे


महोबा मुख्यालय के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोनिया में नीलगाय का शिकार करने की प्रयास किया गया। नीलगाय को मारने के लिए शिकारियों (Hunting of Wildanimals) ने गोली चलाई। यह गोली अपने खेत पर काम कर रही वंदना राजपूत को लगी। गोली लगने से वंदना बुरी तरह जख्मी हो गई।

घायल महिला वंदना को उनके पति भूपेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनवाड़ी ले गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। पनवाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है। 
editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button